जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश खाट चौपाल में गूंजा वोट चोरी का मुद्दा, स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की उठी मांग कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा की

आगर-मालवा, 18 नवंबर। ग्राम कसाई देहरिया में मंगलवार को आयोजित खाट चौपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा की मौजूदगी में आयोजित इस चौपाल में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, कथित वोट चोरी, मतदाता सूची और संगठन की मजबूती जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर सूर्यवंशी एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता एवं पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा, दिलीप गुर्जर, पर्यवेक्षक राकेश पाटीदार, प्रभारी सुनील बसेर, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, देवकरण गुर्जर और अर्जुन सिंह सहित अन्य नेताओं का पुष्पमालाओं, सुंदर टोपियां और साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
मतदाता सूची पर निगरानी रखने का आह्वान
चौपाल में वक्ताओं ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। गांव-गांव में मतदाताओं को जागरूक करने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की जरूरत है। इस दौरान भाजपा के नेताओं और मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई।
टिकट की दावेदारी रख बोले गौरीशंकर—इस बार मिले मौका
चौपाल में आगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-166 से कांग्रेस के प्रबल दावेदार गौरीशंकर सूर्यवंशी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनका परिवार वर्षों से कांग्रेस की सेवा करता आ रहा है। इसके बावजूद हर बार अंतिम समय में वे टिकट से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने इस बार पार्टी से उन्हें अवसर देने की मांग रखी।
सूर्यवंशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी बात चरण सिंह सपरा के माध्यम से राहुल गांधी तक पहुंचेगी। उन्होंने अपने परिवार के उन सदस्यों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने जीवनभर कांग्रेस की सेवा की और इसी दौरान दिवंगत हो गए। चरण सिंह सपरा ने उनकी बात गंभीरता से सुनी। वहीं मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी स्थानीय उम्मीदवार को मौका देने की मांग का समर्थन किया।
स्थानीय चेहरे को मौका देने पर जताया भरोसा
चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि आगर विधानसभा में स्थानीय उम्मीदवार को मौका मिलने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उनका दावा था कि स्थानीय प्रत्याशी के नेतृत्व में कांग्रेस आगर सहित प्रदेशभर में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल कर सकती है और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना सकती है।
इस अवसर पर रघु सिंह सिसोदिया, सतनारायण शर्मा, कमल सिंह, गोविंद सूर्यवंशी, मन्नालाल मेघवाल, रमेश चंद्र मेघवाल, कजलास, कालूराम मेघवाल गुराड़िया, दुलीचंद पटेल स्वामी जी, मांगीलाल सूर्यवंशी, रामचंद्र मेघवाल, सरपंच रामलाल सूर्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कानड़ महेश चंद्र श्रीमाल, ब्लॉक अध्यक्ष बड़ोद कचरू लाल सूर्यवंशी, सतनारायण अहिरवार जेतपुरा, कालूराम पंडा जी, सुनील अहिरवार और राजाराम बने सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






