Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

भैरुंदा पंचायत समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

20 Nov 2026, 10:13 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भैरुंदा पंचायत समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश - NAGAUR, राजस्थान

भैरुंदा। पंचायत समिति भैरुंदा के सभागार में विकास अधिकारी सीमा गोड़ की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मनरेगा एवं वीबी जी रामजी योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रगति, कार्य पूर्णता, लंबित जियो टैग तथा लंबित पीएमएवाई कार्यों की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, स्वामित्व योजना, पंद्रहवें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बजट घोषणाओं के अंतर्गत पंचायतराज संस्थाओं में ओपन जिम स्थापना, अटल ज्ञान केंद्र, कर्मभूमि से मातृभूमि 2.0 तथा संपर्क पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने योजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, सहायक विकास अधिकारी सुखराम नैन, सहायक लेखा अधिकारी महेंद्र एवं कैलाश बोराणियां, कनिष्ठ अभियंता निकिता माहिच, वरिष्ठ सहायक स्वरूप राम गढ़वाल, कनिष्ठ सहायक अशोक पराशर सहित दुर्गा प्रसाद सेवदा, स्नेह कंवर, नौरतमल, ईश्वरदत्त शर्मा, रिछपाल सारण, हरिराम सारण एवं अशोक कुमार सोनी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

(AI) नीति विशेषज्ञ दिव्यांशी को राज्य के पहले ऐतिहासिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित लीगल एआई स्पेशलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया l
Gaya21 Nov

(AI) नीति विशेषज्ञ दिव्यांशी को राज्य के पहले ऐतिहासिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित लीगल एआई स्पेशलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया l

पटना / गया: गया और पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव के क्षण में, कानून और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

पूरी खबर पढ़ें →
ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया
Jaipur21 Nov

ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया

ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, गाजीपुर में आठ ईडीसी केंद्रों पर मिलेगी ईवीएम से मतदान की जानकारी, 21 व 22 नवंबर को विशेष बूथ दिवस खबर जनपद गाजीपुर से। गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुना
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कलेक्टर ने सुसनेर में किया शासकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं परिजनों से की चर्चा
भीलवाड़ा में कांग्रेस का बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा के चार मजबूत गढ़ों में लगाई सेंध
Bhilwara21 Nov

भीलवाड़ा में कांग्रेस का बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा के चार मजबूत गढ़ों में लगाई सेंध

सुवाणा, शाहपुरा, बनेड़ा और करेड़ा में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, भाजपा को बड़ा झटका भीलवाड़ा। पंचायती राज चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार पम्मी ठाकुर 23 को आएंगे धारूहेड़ा -भारत भूषण राणा
Rewari21 Nov

हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार पम्मी ठाकुर 23 को आएंगे धारूहेड़ा -भारत भूषण राणा

धारूहेड़ा( सुरेश सिहाग ) हिमाचली कल्चरल एंड वैलफेयर एसोसिएशन सोसायटी का 21वां भगवती का विशाल जागरण एवं भंडारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!