ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया:
पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार
ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा
बंधवाकर स्वागत किया
जयपुर ।जमवारामगढ़
पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ताला
में नवनिर्वाचित सरपंच बरकत बानों ने
पदभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच अमीर
खान शेख ने उन्हें पंचायत का चार्ज
सौंपा। ग्राम विकास अधिकारी भगवान
सहाय सैनी ने कार्यभार ग्रहण कराया।
ग्रामीणों ने सरपंच बरकत बानों को
फूलमाला, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन शेख एवं उप
सरपंच मांगीलाल स्वामी को साफ़ा बंधवाकर स्वागत
किया। ग्रामीणों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर
शुभकामनाएं दीं और गांव के विकास कार्यों को
प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। सभी को साथ लेकर
विकास कार्य कराने की बात कही सरपंच बरकत बानों के
प्रतिनिधि फकरुद्दीन खान शेख ने कहा कि ग्राम पंचायत
के लोगों ने उन पर विश्वास जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
सौंपी है। वे इसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन
करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति की
समस्या गंभीरता से सुनी जाए और विकास कार्यों में सभी
को साथ लेकर चला जाए। उन्होंने कहा कि गांव के विकास
के लिए युवाओं की ऊर्जा, अपनी टीम के सहयोग और
बुजुर्गों के अनुभव एवं मार्गदर्शन को शामिल कर
योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। इस दौरान
सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन खान शेख, पूर्व सरपंच अमीर
खान शेख, उप सरपंच मांगीलाल स्वामी, वार्ड पंच सुवा
खान, वार्ड पंच फरजाना बानों, ग्राम विकास अधिकारी
भगवान सहाय सैनी, एलडीसी हेमचन्द मीणा, शंकर लाल
स्वामी, पवन सिंह, अजरूद्दीन खान शेख, अलमू
कुरैशी, रिशपाल शर्मा, राधेश्याम बिजाका, सभी वार्ड पंच
एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पटना / गया: गया और पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव के क्षण में, कानून और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर जनपद गाजीपुर से। गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सुसनेर में शासकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
सुवाणा, शाहपुरा, बनेड़ा और करेड़ा में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, भाजपा को बड़ा झटका भीलवाड़ा। पंचायती राज चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
धारूहेड़ा( सुरेश सिहाग ) हिमाचली कल्चरल एंड वैलफेयर एसोसिएशन सोसायटी का 21वां भगवती का विशाल जागरण एवं भंडारा…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 20 नवम्बर 2026, गयाजी : दशरथ मांझी की धरती पर फिर सुलग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।