सड़क हादसों पर लगेगा अंकुशः रालसा का सड़क सुरक्षा अभियान 2.0 शुरू, स्लीपर, मिनी बसों, सिटी बसों व लग्जरी बसों पर पैनी नजर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में दो माह का सड़क सुरक्षा के संबंध में राज्यव्यापी अभियान ( RSLSA For Road Safety Campaign 2.0) दिनांक 16 नवंबर 2026 से 15 जनवरी,2027 तक संचालित किया जा रहा है।
डॉ. मनीष हरजाई सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला और श्री राकेश रामावत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के संयुक्त तत्वाधान में परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा स्लीपर कोच, लग्जरी बसों, सिटी बसों और मिनी बसों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वाहनों के वैध परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर और अनिधकृत संरचनात्मक बदलावों की गहन जांच की गई। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों व संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान काटने तथा गंभीर अनियमितता पाए जाने पर वाहन जब्त करने की कार्रवाई की गई।
इसी कम में एक स्लीपर / लग्जरी बस को सीज किया गया, जिसका वक्त निरीक्षण परमिट नहीं पाया गया। सचिव डॉ.
मनीष हरजाई सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला ने यह बताया कि उक्त अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर विभिन्न मानदंडों की पालना बस ऑपरेटर द्वारा नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। सचिव, डॉ.
मनीष हरजाई ने बताया कि उक्त अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बस संचालन से जुड़े निर्धारित नियमों एवं मानक संचालन प्रक्रिया की पालना करवाना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*ब्रेकिंग हरैया* *बस्ती में श्री गंगा कलश यात्रा का भव्य स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा संसारीपुर चौराहा..* *गंगोत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
पटना / गया: गया और पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव के क्षण में, कानून और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…
पूरी खबर पढ़ें →
ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर जनपद गाजीपुर से। गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सुसनेर में शासकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
सुवाणा, शाहपुरा, बनेड़ा और करेड़ा में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, भाजपा को बड़ा झटका भीलवाड़ा। पंचायती राज चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।