काढ़ा पीने से 2 की गई जान सरपंच ने कहा 90% की छूटी शराब बाबा को बताया निर्दोष
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* बैतूल जिले के पाथाखेड़ा गांव में कथित नशामुक्ति काढ़ा पीने के बाद दो लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए भोपाल एम्स भेजा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पिछले करीब 14-15 वर्षों से एक व्यक्ति द्वारा शराब की लत छुड़ाने के लिए पेड़ की जड़ों से तैयार काढ़ा पिलाया जा रहा था।
दावा किया जाता था कि इसे पीने के बाद शराब पीने की इच्छा खत्म हो जाती है। बताया गया कि बुधवार को काढ़ा पीने के बाद संजय उइके और रामकिशोर झाड़े की जान चली गई, जबकि पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची। पुलिस ने काढ़े, उसके तरल पदार्थ, जड़ों और मरीजों की उल्टी के नमूने जांच के लिए जब्त किए हैं।
दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा जांच के लिए भोपाल की एफएसएल लैब भेजा गया है। सरपंच का दावा है कि इस काढ़े से करीब 90 प्रतिशत लोगों को शराब छोड़ने में फायदा हुआ था, हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल मौतों के वास्तविक कारण का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…
पूरी खबर पढ़ें →
धामनोद बड़वाह रोड पर सनातन होटल के पास कार ट्रेले मे घुशी कार मे माँ बेटे शादी की…
पूरी खबर पढ़ें →
धामनोद बड़वाह रोड पर सनातन होटल के पास कार ट्रेले मे घुशी कार मे माँ बेटे शादी की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक महान शिक्षाविद्…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। संभागायुक्त श्री शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।