कुठला बस्ती रोड पर फूटी पेयजल पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद
कटनी। शहर के कुठला बस्ती रोड पर पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर पानी भर गया, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक ओर शहर के कई क्षेत्रों में लोग पेयजल की समस्या से जूझते हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन फूटने से बड़ी मात्रा में स्वच्छ पानी बर्बाद हो रहा है। घटना ने नगर निगम की जलप्रदाय व्यवस्था और पाइपलाइनों के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और आम नागरिकों को परेशानी से राहत मिले।
रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
📞 7509747686