फरेंदा पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक पुरुष और एक महिला को किया गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फरेंदा पुलिस के हत्थे चढ़े दिल्ली और उत्तराखंड के महिला-पुरुष, 40 महंगे मोबाइल बरामद; 14 वनप्लस और 8 आईफोन भी शामिल
फरेन्दा/महराजगंज।
फरेंदा पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से अलग-अलग आठ पैकेटों में रखे विभिन्न कंपनियों के कुल 40 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों में 14 वनप्लस और 8 एप्पल आईफोन शामिल हैं। इसके अलावा सैमसंग, वीवो, रेडमी, नथिंग, पोको, रियलमी और ओप्पो कंपनियों के मोबाइल भी मिले ।
पुलिस के मुताबिक, थाना फरेंदा में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026, धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 21 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर बस स्टॉप बोर्ड के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनमोहन सिंह राणा (41 वर्ष), निवासी पुष्प विहार, साकेत, नई दिल्ली और संगीता सिंह (42 वर्ष), निवासी जय कॉलोनी, आरकेडिया ग्रांड, देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है।
आठ पैकेटों में मिले 40 मोबाइल
पुलिस द्वारा बरामद मोबाइलों में वनप्लस के 14, एप्पल आईफोन के 8, रेडमी के 6, वीवो के 4, सैमसंग के 2, नथिंग के 2, ओप्पो के 2, पोको का 1 और रियलमी का 1 मोबाइल शामिल है। इस तरह कुल 40 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस ने सभी मोबाइल फोन कब्जे में लेकर दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, अमित कुमार मौर्य, कांस्टेबल मनीष कुमार, नवनीत कुमार और महिला कांस्टेबल बिंदू सरोज शामिल रहीं।
फरेंदा पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के मोबाइल फोन से जुड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कप्तानगंज/बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कप्तानगंज ब्लॉक के सावित्री मैरिज हॉल में अपने ग्राम पंचायत नयकापार…
पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश के कटनी में पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: वैश्य एकता मंच जनपद मऊ उत्तर प्रदेश के मऊ 29 तारीख रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ उत्तर प्रदेश : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मनोज यादव को मऊ जिला अध्यक्ष के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।