एन.आई. एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 174 प्रकरणों का निस्तारण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमान् सत्य नारायण व्यास महोदय, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर महानगर, जोधपुर की अध्यक्षता में एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित लंबित तथा भारतीय स्टेट बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में किया गया।
जिसमें बैंच अध्यक्ष श्री राकेश रामावत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर तथा सदस्य श्री अशोक कुमार जोशी, अधिवक्ता को नियुक्त कर 01 बैंच का गठन किया गया। सचिव श्री राकेश रामावत ने बताया है कि विशेष लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों से सम्बन्धित एन.आई.
एक्ट के राजीनामा योग्य लम्बित 3,132 प्रकरणों तथा प्रि-लिटिगेशन में प्राप्त 987 प्रकरणों, कुल 4,119 प्रकरणों को विशेष लोक अदालत बैंच के समक्ष रखा गया। जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में एन.आई.
एक्ट से सम्बन्धित लंबित कुल 170 प्रकरणों तथा प्रि-लिटिगेशन के 04 प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया गया तथा 5,19,62,512 रूपये अवार्ड राशि पारित की गई। इस प्रकार इस विशेष लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से कुल 174 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में 10 वर्ष एवं उससे अधिक पुराने 12 धारा 138 एन.आई.
एक्ट प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ચોટીલા: ચોટીલા NH-47 હાઈવે પર રોડના કામકાજને કારણે બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામની સમસ્યા યથાવત્ જોવા મળી હતી. યોગ્ય…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो…
पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे 229 पटवारियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता अंगद यादव अंबेडकर नगर अंबेडकरनगर। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जरूरतमंदों…
पूरी खबर पढ़ें →
एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट अंबाला कैंट में अपनी कार्यकारिणी गठित की जिला अंबाला की जिम्मेदारी अनु कुमार को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।