रींगस में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, 200 लोगों के साथ खेत में घुसने का आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


# रींगस में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, 200 लोगों के साथ खेत में घुसने का आरोप
**40-50 कैंपर गाड़ियों और ट्रैक्टर-लोडर के साथ पहुंचे लोगों पर मारपीट व खड़ी फसल नष्ट करने का आरोप, चार घायल अस्पताल में भर्ती**
**रींगस (सीकर)।** रींगस थाना क्षेत्र के चौमूं पुरोहितान गांव में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष की ओर से करीब 200 लोगों को साथ लेकर खेत में घुसने और जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी 40 से 50 कैंपर गाड़ियों तथा ट्रैक्टर-लोडर के साथ मौके पर पहुंचे और खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टरों से नष्ट कर दिया। इसके बाद खेत में तारबंदी करने का भी आरोप है।
परिवादी पक्ष का आरोप है कि इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। घटना में सुरज्ञान देवी, विक्की मीणा, रोहिताश और कोयली देवी घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मामले में राजपाल मीणा, बंशी खटीक सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। सुनील मीणा की रिपोर्ट पर रींगस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास, फसल नष्ट करने और मारपीट के इस मामले से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ચોટીલા: ચોટીલા NH-47 હાઈવે પર રોડના કામકાજને કારણે બીજા દિવસે પણ ટ્રાફિકજામની સમસ્યા યથાવત્ જોવા મળી હતી. યોગ્ય…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो…
पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे 229 पटवारियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता अंगद यादव अंबेडकर नगर अंबेडकरनगर। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जरूरतमंदों…
पूरी खबर पढ़ें →
एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट अंबाला कैंट में अपनी कार्यकारिणी गठित की जिला अंबाला की जिम्मेदारी अनु कुमार को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।