कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि, कार्तिक व्रत पूजा समापन का दिन है

।।वंदेभारतलाइवटीव न्युज के सभी दर्शक बंधुओं को कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐ। ।
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि भगवान शिवजी के द्वारा त्रिपूरासुर नामक राक्षस वध की मान्यता है, और इस दिन संध्याकाल में दीपदान कर देव दीपावली भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा तीथि दामोदर मास, कार्तिक व्रत पूजा का समापन दिन भी होता है।
इस दिन पवित्र नदियों, तीर्थ स्थलों में स्नान, भगवान विष्णु जी, देवी लक्ष्मीजी और तुलसी पूजन ,तथा दान पुण्य करना विशेष फलदायक माना जाता है। हिंदू धर्म परंपरा में कार्तिक मास पूर्णिमा का दिन बहुत उत्तम माना जाता है।
दीपावली और छठपूजा पर्व के बाद यह कार्तिक पूर्णिमा आता है, जो कि एक प्रमुख पर्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान करना ,और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना विशेष शुभ फलदायक माना जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विशेष महत्व होता है। इस दिन मंदिरों और पवित्र जलाशयों, नदियों के घाटों पर दीप प्रज्वलित करना शुभ फलदायक माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि पर देवी देवतागण पृथ्वीलोक पर आकर दीपावली मनातें हैं, इसलिए इसे देवोत्थान दीपावली भी कहा जाता है। कार्तिक मास पूर्णिमा तिथी विशेष रूप से काशी, वाराणसी गंगा घाटों पर विशेष रौनक दिखाई पड़ती है।
इस दिन गंगा घाट पर दीप प्रज्वलित किए जाते हैं,दीपों कई सुंदर रोशनी से पूरा घाट जगमगानें लगता है। पंचांग के अनुसार इस बार 2026 में कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार 24 नवंबर को मनाई जायेगी।
कार्तिक पूर्णिमा तीथि सोमवार 23 नवंबर रात्रिकाल में 11:42बजे शूरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन मंगलवार 24 नवंबर रात्रिकाल में 08:23बजे होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान शुभ समय मंगलवार 24 नवंबर संध्याकाल में 05:08 बजे से लेकर शाम 07:47 बजे तक।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान दान आदि शुभ मुहूर्त सुबह 05:03बजे से लेकर सुबह 05:57 बजे तक ब्रम्ह मुहूर्त रहेगा ,ब्रम्ह मुहूर्त शुरू होने के बाद सुबह 07:47बजे तक पूजा-पाठ किया जा सकता है। पौराणिक मान्यतानुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिवजी ने त्रिपूरासुर नामक राक्षस का वध किया था, इस विजय के उपलक्ष्य में देवताओं ने स्वर्गलोक में दीप प्रज्वलित करके रोशन किया था, और तभी।
से कार्तिक पूर्णिमा की तीथि पर प्रतिवर्ष देव दीपावली की परंपरा भी चली आ रही है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।
इस दिन पवित्र जलाशयों,नदियों, तीर्थ स्थलों में स्नान करना और दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कार्तिक मास पूर्णिमा तीथि हिंदू वर्ष के सबसे पवित्र दिनों में इसकी गिनती होती है,इस दिन भगवान विष्णुजी ने पहले अवतार मत्स्य/ मछली के रूप मे लिया था,और इस दिन वह महिना भी पूरा होता है, जिसे कि वैष्णव परंपरा भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महिना भी माना जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन कई परंपराओं में पवित्र माना जाता है, सिख धर्म अनुयायियों के लिए यह गूरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व ,जो कि गूरू नानक देव जयंती के रूप में मनाया जाता है। जैन समुदाय में इस दिन को पालीताना के तीर्थ दिन के रूप में मनाया जाता है, वहीं राजस्थान के पुष्कर में प्रसिद्ध पुष्कर मेला कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुष्कर सरोवर में स्नान चरम सीमा पर पहुंचता है।
कार्तिक मास जो लोग पूरे महिनें भर कार्तिक स्नान का व्रत रखतें हैं,प्रतिदिन सूर्योदय से पहले स्नान किया करतें हैं, वे सभी भकतजन कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपना व्रत पूरा करतें हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर जलते हुए दीपों का अर्पण, इस पर्व की एक खास पहचान भी है।
इस दिन घर के मुख्य द्वार पर, तुलसी पौधे के पास, मंदिरों में विशेषकर शिवजी और विष्णु जी के मंदिरों में दीपदान पुण्य दायक माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, गर्म कपड़े आदि दान करना अच्छा होता है।
धर्म ग्रंथों में कार्तिक मास में किए जाने वाले जप तप, दान ,आदि का विशेष महत्व बतलाया गया है। कार्तिक मास में दीपदान परंपरा अत्यंत प्राचीन है, दीपक को ज्ञान, आस्था, और शुभता का प्रतीक भी माना जाता है।
दीपक जैसे अंधकार को दूर करता है, ,उसी प्रकार ईश्वर की भक्ति भी मानव के अंतर्मन से अज्ञानता, नकारात्मकता रूपी अंधकार को दूर करने की प्रेरणा देता है। कार्तिक पूर्णिमा हम सबको धर्म ,भक्ति, दान, सेवाभाव का स्मरण भी कराती है।
कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व यह बतलाता है कि ईश्वर की पूजा आराधना केवल मंदिरों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि दूसरों के प्रति दया, करूणा, प्रेम, सहयोग की भावना में भगवान का स्मरण भी निहित है। आईए हम सब मिलकर कार्तिक पूर्णिमा पर भक्ति भाव के साथ सेवा का दीप प्रज्वलित करें, और नारायण स्वरूप जरूरतमंद लोगों की सहायता करके इस परम पवित्र पावन पर्व को सार्थक बनाएं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







