Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ludhiana

खन्ना में चोरों ने दो एटीएम काटकर उड़ाए 21 लाख

23 Nov 2026, 12:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खन्ना में चोरों ने दो एटीएम काटकर उड़ाए 21 लाख - ਲੂਿਧਆਣਾ, पंजाब

एक्सिस बैंक के एटीएम से 20 लाख और यूनियन बैंक से 44 हजार रुपये चोरी

(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट)

खन्ना, 23 नवंबर 2026

बेखौफ चोरों ने खन्ना के समराला रोड पर आमने-सामने स्थित दो बैंकों के एटीएम को लूट लिया। कार में आए दो चोर कटर की मदद से एटीएम की कैश ट्रे को काटकर दोनों एटीएम से करीब 21 लाख रुपये ले गए। रविवार तड़के करीब 3 बजे चोरों ने समराला रोड पर यूनियन बैंक और एक्सिस बैंक के दो एटीएम को निशाना बनाया। आरोपी कटर से दोनों मशीनों को काटकर कैश ट्रे निकालकर फरार हो गए। यूनियन बैंक का एटीएम शाखा के साथ ही है, जबकि एक्सिस बैंक का एटीएम सामने स्थित है।

हैरानी की बात यह है कि दोनों एटीएम पर रात के समय कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। चोरी की खबर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीमें सबूत जुटा रही हैं। उधर, घनी आबादी वाले इलाके में देर रात वारदात से लोगों और दुकानदारों में डर का माहौल है। चोरी की रकम के बारे में बैंक के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि चोरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम से 20 लाख और यूनियन बैंक के एटीएम से 44 हजार रुपये चोरी किए हैं। एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि कार सवार संदिग्ध चोरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो संदिग्ध एक कार में आए थे, जिन्होंने रविवार तड़के करीब 3 बजे गैस कटर से एटीएम तोड़े और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही दोनों मामलों को सुलझा लिया जाएगा। हालांकि अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अब दोनों बैंकों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांच रही है, जिससे आरोपियों के जल्द गिरफ्तार होने की संभावना है।

सुरक्षा भगवान भरोसे… खन्ना में रात को ज्यादातर एटीएम बिना गार्ड

शहर में बैंकों के बाहर और निजी जगहों पर लगे एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार खन्ना के ज्यादातर बैंकों के एटीएम पर रात के समय सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहते। समराला रोड पर जिन यूनियन बैंक और एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाया गया, वहां भी कोई गार्ड मौजूद नहीं था। ऐसे में सवाल उठता है कि रात के समय एटीएम में रखी लाखों रुपये की नकदी की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। केवल सीसीटीवी कैमरों के भरोसे एटीएम की सुरक्षा कितनी प्रभावी है, इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur23 Nov

शहीद गोवारी स्मृति दिवस के अवसर पर 23 नवंबर को शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं

शहीद गोहारी स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार 23 नवंबर 2026 को नागपुर शहर के यातायात व्यवस्था में…

पूरी खबर पढ़ें →
बिसलेरी के पैक्ड पानी पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, जांच में मिला असुरक्षित; कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी पानी के नमूने में निर्धारित सीमा से अधिक ब्रोमेट और हानिकारक रासायन
# राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 930 वरील जीवघेण्या समस्यांकडे अधिकाऱ्यांचे दुर्लक्ष! ## मोठमोठे खड्डे आणि अर्धवट पुलामुळे वाहनचालकांचा जीव धोक्यात; पाच वर्षांपासून प्रतीक्षा कशासाठी?
Chandrapur23 Nov

# राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 930 वरील जीवघेण्या समस्यांकडे अधिकाऱ्यांचे दुर्लक्ष! ## मोठमोठे खड्डे आणि अर्धवट पुलामुळे वाहनचालकांचा जीव धोक्यात; पाच वर्षांपासून प्रतीक्षा कशासाठी?

# राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 930 वरील जीवघेण्या समस्यांकडे अधिकाऱ्यांचे दुर्लक्ष! ## मोठमोठे खड्डे आणि अर्धवट पुलामुळे वाहनचालकांचा जीव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!