डिजिटल राशन वितरण का पायलट प्रोजेक्ट, पात्र परिवारों के सभी सदस्यों की जानकारी का सत्यापन आवश्यक, आधार और समग्र में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए भोपाल जिले का चयन केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा (CBDC) पर आधारित राशन वितरण की पायलट परियोजना के लिए किया गया है। नई व्यवस्था के तहत राशन प्राप्त करने वाले सभी पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य की जानकारी का सत्यापन कर उन्हें CBDC प्रणाली की सूची में शामिल करना आवश्यक है।
इस प्रक्रिया को व्हाइटलिस्टिंग कहा जाता है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने राशन हितग्राहियों से अपील की है कि वे जिस उचित मूल्य दुकान से नियमित रूप से राशन लेते हैं, वहाँ जाकर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज कराएँ और उसका सत्यापन कराएँ।
परिवार के प्रत्येक सदस्य के आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और समग्र पोर्टल पर दर्ज उसका मोबाइल नंबर एक ही होना चाहिए। दोनों जगह अलग-अलग नंबर दर्ज होने पर पहले आवश्यक संशोधन कराएँ।
इसके बाद राशन दुकान पर सत्यापन पूरा कराकर सुनिश्चित करें कि परिवार के सभी सदस्य CBDC प्रणाली की सूची में शामिल हो गए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि प्रक्रिया अधूरी रहने पर दिसंबर में नई डिजिटल व्यवस्था के तहत राशन प्राप्त करने में तकनीकी कठिनाई हो सकती है।
हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बिना अपनी राशन दुकान पर जाकर यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराएँ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

एक्सिस बैंक के एटीएम से 20 लाख और यूनियन बैंक से 44 हजार रुपये चोरी (ब्यूरो चीफ विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* श्योपुर जिले की कलेक्टर और 2015 बैच की IAS…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशहीद गोहारी स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार 23 नवंबर 2026 को नागपुर शहर के यातायात व्यवस्था में…
पूरी खबर पढ़ें →
बिसलेरी के पैक्ड पानी पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, जांच में मिला असुरक्षित; कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने…
पूरी खबर पढ़ें →
मौसम खुलते ही कुसमेली मंडी में मक्का की बंपर आवक, मंडी गेट के बाहर 2 किलोमीटर लंबा जाम…
पूरी खबर पढ़ें →
# राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 930 वरील जीवघेण्या समस्यांकडे अधिकाऱ्यांचे दुर्लक्ष! ## मोठमोठे खड्डे आणि अर्धवट पुलामुळे वाहनचालकांचा जीव…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।