24 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा, और गुरुनानकदेव की 557 वीं जयंती

गुरुनानकदेव जी -गुरू पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास, लंगर आदि आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 2026 में गुरुनानकदेव जी का प्रकाश पर्व मंगलवार 24 नवंबर को मनाया जायेगा।
सिख धर्म के संस्थापक, प्रथम गुरू गुरुनानकदेव जी का जन्मोत्सव को प्रतिवर्ष गुरू पर्व, गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरुनानकदेव जी के विचार उपदेश हमें समाज में समानता, प्रेम, सेवा, मानवता की रक्षा का संदेश देतें हैं।
गुरुनानकदेव जी का जन्मोत्सव, प्रकाश पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है । इस दिन गुरुद्वारों में धार्मिक आयोजन किए जातें हैं, गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है, श्रद्धालु भक्तजन सुबह भजन और शबद गाते हुए नगर भ्रमण किया करतें हैं, और भव्य धार्मिक जुलूस भी निकाला जाता है।
इस दिन बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों समुदायों के लोगों को भोजन भी करवाया जाता है। गुरुनानकदेव जी ने सदैव जाति पाति ,ऊँच नीच, भेदभाव का विरोध किया था, गुरुनानकदेव जी ने सभी धर्मों समुदायों के लोगों को प्रेम आपसी सद्भाव के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।
गुरुनानकदेव जी ,प्रकाश पर्व केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरू-बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, धन, वैभव, सौभाग्य का कारक ग्रह माना जाता है, इस पावन अवसर पर कुछ खास उपाय किये जाने से गुरू की कृपा प्राप्त करने की मान्यता भी है। गुरू पर्व के दिन गुरूजनों का सम्मान और सेवा करने का उत्तम दिन माना जाता है।
सिख धर्म परंपरा में भी गुरुनानकदेव जी की शिक्षाओं को स्मरण करने और उनके द्वारा दिखा॓ए ग॓ए मार्ग पर.चलने को विशेष महत्व दिया जाता है। गुरुनानकदेव जी ,गुरूवार पर्व पर गुरूद्वारे में जाकर मत्था टेकना, कीर्तन करना, सुनना, लंगर सेवा में सहयोग करना पुण्यदायक माना जाता है।
गुरुनानकदेव जयंती, प्रकाश पर्व सिख धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। गुरुनानकदेव जी ने सिखाया कि ईश्वर एक है,और सभी मनुष्य उनकी ही संतान हैं।
किसी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म भाषा या सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। गुरुनानकदेव जी जन्मोत्सव पर गुरुद्वारों में लंगर की व्यवस्था बनाई जाती है, जहां पर सभी लोगों को बिना भेदभाव के भोजन करवाया जाता है,श्रद्धालु भक्तजन भोजन बनानें,भोजन परोसने,गुरूद्वारे की साफ-सफाई करने जैसे सेवा कार्यों में अपना योगदान देतें हैं।
यह परंपरा हमें समानता, विनम्रता, सदैव दूसरों की मदद करने की शिक्षा देती है। गुरुनानकदेव जी ने अपने परम पवित्र उपदेशों से न केवल सिख धर्म, बल्कि सभी धर्मों के लिए एक ऐसा मार्ग दिखलाया ,जिस पर चलते हुए व्यक्ति अपने अंदर प्रेम, समानता, की भावना को बनाए रखे।
गुरुनानकदेव जी ने ऐसा मार्ग दिखाया जिस पर ,ईमानदारी, मानव सेवा के साथ व्यक्ति आगे बढ़ सके। गुरुनानकदेव जी मानवता का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया, और यही कारण है कि उनके जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
गुरुनानकदेव जी ने" इक ओंकार" -एक ईश्वर, सबकी समानता का संदेश दिया,गुरुनानकदेव जी जयंती, प्रकाश पर्व पर इस संदेश को आत्मसात करने का दिन है। गुरुनानकदेव जी ने एक ओंकार की उपासना की, नाम जपो, किरत करो, और वंड छको, का संदेश दिया,और जाति ऊंच नीच भेदभाव को अस्वीकार किया।
गुरुनानकदेव जी की वाणी जिसमें जपुजी साहिब, और आसान दी वार प्रमुख हैं, श्री गुरुग्रंथ साहिब में संकलित है। गुरुनानकदेव जी का धार्मिक गुरू के रूप में पूजा और सम्मान किया जाता है,उन्हें आध्यात्मिक चिकित्सक के रूप में देखा जाता है।
गुरुनानकदेव जी मानवता की निस्वार्थ भाव से सेवा ,सामाजिक न्याय, सभी के लिए समृद्धि में विश्वास रखते थे। गुरुनानकदेव जी ने लोगों को की शिक्षाएं दी, जिनमें यह सार था कि ईश्वर एक है,और उसकी पूजा सभी धर्मों के अनुयायियों के लिए बराबर है।
गुरुनानकदेव जी संदेश यह है कि जीवन को सही और नैतिक तरीके जीना चाहिए। गुरुनानकदेव जी की शिक्षाओं का सबको पालन करना चाहिए ÷= " जीवन भर हमेशा लगन के साथ काम करें, भगवान की पूजा करें, जो कि हर जगह मौजूद है, जीवन में किसी भी चीज की कमी की शिकायत करने के बदले हमेशा संतुष्ट रहना चाहिए, कम भाग्यशाली लोगों को अपनी कमाई का एक छोटा सा भाग देने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए, मानव शरीर को स्थिर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए भोजन महत्वपूर्ण होता है, स्वार्थी होने से बचना चाहिए, ईश्वर की उपस्थिति सभी जीवित प्राणियों में देखी जा सकती है, ।
" गुरुनानकदेव जी द्वारा दिए गए जीवन शिक्षा का पालन करके हम आप सभी न केवल अपने जीवन को सफल बना सकेंगे, बल्कि अपनी इच्छाओं, लक्ष्यों को भी आसानी से प्राप्त कर सकतें हैं। गुरुनानकदेव जी जयंती, गुरू पर्व, प्रकाश पर्व, गुरुनानकदेव जी की शिक्षाओं को याद रखने और उनके प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा व्यक्त करने का अनुपम दिन है। " जिस नो बखसे सीफति सलाह।।" इसका भावार्थ- वाहेगुरू जी की कृपा से इंसान के मन में प्रभू की महिमा गाने की प्रेरणा जागृत होती है।" अहंकार द्वारा ही मानवता का अंत होता है।" दिखावे की पूजा से अधिक जरूरी, मन का साफ होना है ।" दूसरों के आंसू पोंछना ही सबसे बड़ा धर्म है।" सादगी मे ही असली सुकून और शांति बसती है।" सच्ची राह पर चलो ,मन में प्रेम और दया रखो, कर्म अचछे करो, यही मानव जीवन का सच्चा सुख है।" " सरल ह्दय, परोपकारी स्वभाव ही, भगवान को सबसे अधिक प्रिय होता है।" परमात्मा एक है, और उसके लिए सब एक समान है।" ।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





