Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपाल दास महाराज संतों की

23 Nov 2026, 08:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपाल दास महाराज संतों की - JAIPUR, राजस्थान

*धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण*

*त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपाल दास जी महाराज व संतों की मौजूदगी में हुआ कार्य ग्रहण समारोह, संतों ने दिया विकास का आशीर्वाद*

जयपुर |धौला ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच *संज्या*, उपसरपंच *सत्यप्रकाश* व समस्त वार्ड पंचों ने सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कार्य ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्य ग्रहण समारोह में संतों, जनप्रतिनिधियों व सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

समारोह में त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य *रामरिछपाल दास जी महाराज* की अध्यक्षता में संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार से सरपंच, उपसरपंच व वार्ड पंचों को कार्य ग्रहण करवाया।

*संतों का मिला आशीर्वाद*
कार्यक्रम में त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपाल दास जी महाराज के साथ नीलका धाम के महंत, गिरनारी धाम के कन्हैया दास स्वामी नेकी महाराज, रायसर बड़ी धाम के महंत प्रहलाद दास महाराज, परमानंद धाम के महामंडलेश्वर प्रहलाद दास महाराज सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहे।

महाराज श्री ने नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों में सब मिलकर सहयोग करें और धौला के विकास में अपना योगदान दें। सभी को बिना भेदभाव के गांव के विकास के लिए काम करना चाहिए।

*सरपंच प्रतिनिधि ने किया सम्मान*
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि पूर्व वार्ड पंच *प्रभुनारायण गुर्जर* व ग्रामीणों ने संतों, जनप्रतिनिधियों व अतिथियों का माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया।

*अधिकारी-कर्मचारियों का भी हुआ सम्मान*
समारोह में धौला उप तहसीलदार *राजबहादुर सिंह*, कानूनगो *आशा मीणा*, धौला हल्का पटवारी *राहुल जांगिड़*, ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी *सुरेश कुमार मीणा*, एलडीसी *ओमप्रकाश रैगर*, *सत्यनारायण नापित*, एडवोकेट, चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य कार्मिकों का भी माला-साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

*इन गांवों के लोग रहे मौजूद*
कार्यक्रम में धौला, बहलोड़, केलाकाबास, दंताला, डेकला आदि गांवों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

समारोह के समापन पर आयोजक *प्रभुनारायण गुर्जर* ने सभी संतों, अतिथियों, अधिकारियों व ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आई-वडिलांकडे दुर्लक्ष केलं तर खिशाला झळ! दरमहा 10,000 रुपयांपर्यंत निर्वाह भत्ता द्यावा लागणार, अन्यथा होणार कारवाई
गुरबाणी और शबद-कीर्तन से गूंजा माधव नगर, श्रद्धा के साथ निकली ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी’ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अमृतवेला ट्रस्ट ने किया आयोजन, पुष्पवर्षा कर
मोहन कैबिनेट में फैसला सहकारी संस्थाओं और बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टले
Sagar23 Nov

मोहन कैबिनेट में फैसला सहकारी संस्थाओं और बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टले

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

पूरी खबर पढ़ें →
टोंक जिले के छाण बास सूर्या से सरपंच बने रामदयाल उर्फ आर डी गुर्जर पर अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज सरपंच बनते ही की दादागिरी शुरु रामदयाल गुर्जर पर पहले भी 302 में सजा काट चुका है ग
error: Content is protected !!