मोहन कैबिनेट में फैसला सहकारी संस्थाओं और बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टले
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। नौ जिला सहकारी बैंकों को अंश पूंजी देने का निर्णय लिया गया है, जिसमें रीवा, सतना, दतिया, शिवपुरी और जबलपुर के पांच बैंकों को 25-25 करोड़ तथा रायसेन, मुरैना, सागर और सीधी के चार बैंकों को 50-50 करोड़ रुपये मिलेंगे।
सरकार ने खनिज राजस्व 12,170 करोड़ से बढ़ाकर 30 हजार करोड़ करने का लक्ष्य रखा है। 46,500 घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 193 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। ओंकारेश्वर में 2,424 करोड़ की एकात्म धाम परियोजना जारी रहेगी। वर्ष 2027 युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और MPPSC की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी।
वहीं, HPV टीकाकरण में मध्यप्रदेश ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। सरकार ने आगामी दो वर्षों की विकास योजनाओं और 2047 तक विकसित मध्यप्रदेश बनाने के विजन पर भी काम तेज करने का निर्णय लिया है।
t
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भरतपुर रुदावल रुदावल नव निर्वाचित सरपंच सुभाष कटारा ने किया पदभार ग्रहण
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ: 27 ਨਵੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr. Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv आई-वडिलांकडे दुर्लक्ष केलं…
पूरी खबर पढ़ें →
*धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरबाणी और शबद-कीर्तन से गूंजा माधव नगर, श्रद्धा के साथ निकली ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी’ श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल स्थित भारतीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।