भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल से विधायक जैन ने की सौजन्य भेंट,संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक जैन ने प्रदेश अध्यक्ष से संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा सागर विधानसभा क्षेत्र एवं स्थानीय संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों से उन्हें अवगत कराया।
विधायक जैन ने प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ संकल्प के तहत आगामी 29 नवंबर को सागर में आयोजित होने वाली विशाल पदयात्रा की तैयारियों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह है तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।
भेंट के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। विधायक जैन ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
आगामी कार्यक्रमों को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ऊँचाहार गोकना घाट पर गूंजे वैदिक मंत्र, दीपों से जगमगाई गंगा मंत्री मनोज पांडेय ने पत्नी संग किया…
पूरी खबर पढ़ें →
सरयू से कमला तक संस्कृति का सेतु, भारत-नेपाल मैत्री को नया आयाम! अयोध्या। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री को हटाने की मांग अब केवल विपक्ष तक सीमित नहीं…
पूरी खबर पढ़ें →
तीन महीने बाद फिर खुला कटनी सीएसपी कार्यालय, अनिमेष द्विवेदी को मिली जिम्मेदारी 21 अगस्त को जमीन प्रकरण…
पूरी खबर पढ़ें →
*बाल विवाह मुक्त झाबुआ की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की अभिनव पहल* *जिले के लगभग 131 हाई…
पूरी खबर पढ़ें →
सुरखी टैंक नाके पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड फायर क्ले से भरा वाहन जब्त बिना नंबर प्लेट,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।