Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhabua

*बाल विवाह मुक्त झाबुआ की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की अभिनव पहल

23 Nov 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*बाल विवाह मुक्त झाबुआ की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की अभिनव पहल - झाबुआ, मध्य प्रदेश

*बाल विवाह मुक्त झाबुआ की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की अभिनव पहल*

*जिले के लगभग 131 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में महिला अधिकारी करेंगी छात्राओं की काउंसलिंग*

वन्दे भारत न्यूज झाबुआ ब्यूरो सुरेश परिहार।

*प्रत्येक विद्यालय में नियुक्त होगा बाल विवाह रोकथाम अंबेसडर, छात्राओं को दिलाई जाएगी बाल विवाह के विरुद्ध शपथ*

*बाल विवाह के मामलों में अभिभावकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश*

झाबुआ, 23 नवम्बर 2026। जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के पूर्ण उन्मूलन एवं बालिकाओं के सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं काउंसलिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने निर्देशित किया कि जिले के लगभग 131 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। ये महिला अधिकारी आवंटित विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं से सीधे संवाद करेंगी तथा उन्हें कम उम्र में विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करेंगी। साथ ही बाल विवाह की आशंका अथवा दबाव की स्थिति में उपलब्ध सहायता, संरक्षण एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देकर छात्राओं की काउंसलिंग करेंगी।

*प्रत्येक विद्यालय में बनेगा बाल विवाह रोकथाम अंबेसडर*
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से एक बाल विवाह रोकथाम अंबेसडर नियुक्त किया जाए, जो विद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा बाल विवाह के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सहयोग करेगा। इसके साथ ही विद्यालयों में छात्राओं को बाल विवाह नहीं करने तथा इसकी रोकथाम के लिए जागरूक रहने की शपथ दिलाई जाएगी।

*महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान*
कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसके लिए समाज में व्यापक जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन आवश्यक है। विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। महिला अधिकारियों के माध्यम से छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें ऐसा वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिसमें वे अपनी समस्याएं एवं आशंकाएं बिना किसी संकोच के साझा कर सकें।

*बाल विवाह के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई*
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में 18 वर्ष से कम आयु की बालिका का विवाह कराए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया जाए तथा ऐसे प्रकरणों में माता-पिता एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि बाल विवाह बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके सर्वांगीण विकास में गंभीर बाधा है। प्रत्येक बालिका को शिक्षा प्राप्त करने, आत्मनिर्भर बनने और अपने भविष्य का निर्माण करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए अभियान को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी एवं समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालय स्तर से ही बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता की मजबूत नींव तैयार कर झाबुआ जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सुरखी टैंक नाके पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड फायर क्ले से भरा वाहन जब्त बिना नंबर प्लेट, आरएफआईडी टैग और वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, संय
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Maihar23 Nov

मैहर के यात्री निवास में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी 🚨

मैहर के यात्री निवास में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी 🚨…

पूरी खबर पढ़ें →
मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
Sagar23 Nov

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश संविधान की रक्षा के लिए जबलपुर में हुंकार भरेगी आगर-मालवा कांग्रेस, 26 नवंबर को शक्ति प्रदर्शन की तैयारी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठ
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Sikar23 Nov

**हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष**

**हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों…

पूरी खबर पढ़ें →
हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष**
Sikar23 Nov

हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष**

**हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!