**हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष**
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


**हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष**
**हांसपुर (श्रीमाधोपुर)।** ग्राम पंचायत हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में पिछले करीब दो वर्षों से सीसी सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से आज तक इसके निर्माण की सुध नहीं ली गई। सड़क पर बने गहरे गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी के साथ-साथ दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्राम सेवक को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन हर बार अनदेखी की गई। इतना ही नहीं, पूर्व में ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग उठाई गई थी। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण एक बार ट्रैक्टर क्रेन चालक सहित गड्ढे में गिर गई थी, जिसमें चालक को अंदरूनी चोटें आई थीं। हादसे के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तत्काल सड़क का निर्माण करवाया जाए। अब ग्रामीणों का सवाल है कि बार-बार शिकायत और ज्ञापन देने के बाद भी आखिर ग्राम सेवक और जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस बदहाल सड़क पर कब पड़ेगी?
**रिपोर्टर: महेंद्र कुमार मिठारवाल, श्रीमाधोपुर (सीकर)*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 23 नवम्बर शहर के साईं मंदिर के पीछे स्थित झील क्षेत्र में गत दिवस कुछ कौवों की…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर में प्रवेश करते ही उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत* *आगर-मालवा।* आस्था जब संकल्प…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली* शामली। शहर के आजाद चौक के पास रविवार रात करीब 9:50 बजे बड़ा हादसा हो गया। सहारनपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 23.11.2026 को कार्तिक पूर्णिमा पर्व के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी महोदय, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, अपर जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सुमित गुप्ता वंदे भारत यहां पर पूरा कचरा पड़ता है
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।