मंत्री मनोज पांडेय ने पत्नी संग किया दीपदान व गंगा आरती, तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का हुआ शुभारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ऊँचाहार गोकना घाट पर गूंजे वैदिक मंत्र, दीपों से जगमगाई गंगा
मंत्री मनोज पांडेय ने पत्नी संग किया दीपदान व गंगा आरती, तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का हुआ शुभारंभ
रायबरेली/उत्तर प्रदेश।
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना घाट पर सोमवार को तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का भव्य शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि *क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज कुमार पांडेय* अपनी पत्नी *नीलम पांडेय जी* के साथ घाट पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीपदान एवं गंगा आरती की और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
आरती के दौरान सैकड़ों दीपों से पूरा घाट जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गोकना घाट ऊंचाहार की आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। सरकार घाट के विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रशासन को सुरक्षा, सफाई, पेयजल, प्रकाश और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
मेले में दुकानें, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर आशीष तिवारी, डॉक्टर दिवाकर त्रिपाठी, अभिलाष कौशल पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज: जिला अस्पताल के पास युवती ने खुद को लगाई आग, 55% झुलसी, हालत नाजुक महराजगंज।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमुहम्मदाबाद गोहना: नगर पंचायत के कबीराबाद वार्ड नंबर 10 में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज के सामने रास्ते की…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली गाँव टोडा के श्मशान घाट की 10 साल से नहीं हुई सुध, सड़क पर होते हैं अंतिम…
पूरी खबर पढ़ें →
म्हापसा : गोवा विधानसभा के उपसभापति एवं म्हापसा के विधायक जोशुआ डिसूजा ने म्हापसा शहर के विभिन्न इलाकों…
पूरी खबर पढ़ें →
चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली* शामली। शहर के आजाद चौक के पास रविवार रात करीब 9:50 बजे बड़ा हादसा हो गया। सहारनपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।