Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

सुपरफास्ट में जनरल टिकट पर पकड़ी गई महिला सिपाही,बुला ली पुलिस

23 Nov 2026, 07:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुपरफास्ट में जनरल टिकट पर पकड़ी गई महिला सिपाही,बुला ली पुलिस - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

स्टेशन पर खाकी की धौंस फेल: सुपरफास्ट में जनरल टिकट पर पकड़ी गई महिला सिपाही,बुला ली पुलिस

शाहजहांपुर
स्थानीय रेलवे स्टेशन के टीटीई कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा खड़ा हो गया, जब बेटिकट (सामान्य टिकट पर सुपरफास्ट यात्रा) पकड़ी गई एक महिला सिपाही ने धौंस जमाने के लिए सीधे डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। आधे घंटे तक चले इस 'खाकी बनाम रेलवे' संग्राम में जब टीटीई ने खीरी एसपी को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी, तब जाकर सिपाही के तेवर ढीले पड़े और उन्हें जुर्माना भरना पड़ा।महिला सिपाही राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर कर स्टेशन पर उतरी थीं। प्लेटफॉर्म पर चेकिंग कर रहीं महिला टीटीई ने जब उनका टिकट मांगा, तो उनके पास केवल साधारण (जनरल) श्रेणी का टिकट निकला। सुपरफास्ट ट्रेन में सामान्य टिकट पर यात्रा को नियम विरुद्ध बताते हुए टीटीई ने नियमानुसार जुर्माना (रसीद) बनवाने को कहा।जुर्माने की बात सुनते ही महिला सिपाही भड़क गईं और अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस फोर्स बुला ली। देखते ही देखते टीटीई कार्यालय के बाहर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लग गया।करीब आधे घंटे से अधिक समय तक कार्यालय में मान-मनौव्वल और बहसबाजी का दौर चलता रहा। पुलिसकर्मी भी मामले को रफा-दफा करने और समझौते का प्रयास करते दिखे, लेकिन महिला सिपाही जुर्माना न देने की जिद पर अड़ी रहीं। आखिरकार, रेलवे स्टाफ ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे घटनाक्रम की शिकायत सीधे खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखकर करने की चेतावनी दी। एसपी को शिकायत जाने की बात सुनते ही महिला सिपाही बैकफुट पर आ गईं और उन्होंने जुर्माना जमा कर रसीद कटवाई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mau23 Nov

कबीराबाद वार्ड 10 में रास्ते की समस्या से मूलभूत सुविधाएं प्रभावित

मुहम्मदाबाद गोहना: नगर पंचायत के कबीराबाद वार्ड नंबर 10 में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज के सामने रास्ते की…

पूरी खबर पढ़ें →
तहसील ऊन क्षेत्र गांव के श्मशान घाट की 10/15सालो से नहीं हुई सुध ,कभी कभी तो कुछ लोग अंतिम संस्कार सड़क पर ही रखकर कर देते हैं विडियो वायरल कर शामली डीएम समाधान की लगाई गुहार
स्कूली बच्चों को अगवा करने की कोशिश! आंखों में मिर्ची डालने का आरोप, युवक को लोगों ने पकड़ा
Sagar23 Nov

स्कूली बच्चों को अगवा करने की कोशिश! आंखों में मिर्ची डालने का आरोप, युवक को लोगों ने पकड़ा

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है,…

पूरी खबर पढ़ें →
चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित
Mirzapur23 Nov

चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित

चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के भागलपुर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मध्याह्न भोजन (MDM) योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) मनोज कुमार को 1 लाख 10
शामली में लगातार हो रहें है सडक हादसे,आज एक रोडवेज बस ने ले ली 1 की जान,1घायल न जाने कब रूकेंगे सड़क हादसे
Shamli23 Nov

शामली में लगातार हो रहें है सडक हादसे,आज एक रोडवेज बस ने ले ली 1 की जान,1घायल न जाने कब रूकेंगे सड़क हादसे

शामली* शामली। शहर के आजाद चौक के पास रविवार रात करीब 9:50 बजे बड़ा हादसा हो गया। सहारनपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!