Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

जिला अस्पताल के पास युवती ने खुद को लगाई आग

23 Nov 2026, 07:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला अस्पताल के पास युवती ने खुद को लगाई आग - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज: जिला अस्पताल के पास युवती ने खुद को लगाई आग, 55% झुलसी, हालत नाजुक
महराजगंज।
जनपद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला अस्पताल के आसपास रहने वाली ठूठीबारी क्षेत्र की युवती सुनीता ने कथित तौर पर अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, चिकित्सकों ने युवती के करीब 55 प्रतिशत तक झुलसने की पुष्टि की है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले करीब छह महीने से जिला अस्पताल के आसपास रह रही थी। हालांकि, उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवती के इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह जानने के लिए सभी की नजरें आगे की जांच पर टिकी हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तहसील ऊन क्षेत्र गांव के श्मशान घाट की 10/15सालो से नहीं हुई सुध ,कभी कभी तो कुछ लोग अंतिम संस्कार सड़क पर ही रखकर कर देते हैं विडियो वायरल कर शामली डीएम समाधान की लगाई गुहार
स्कूली बच्चों को अगवा करने की कोशिश! आंखों में मिर्ची डालने का आरोप, युवक को लोगों ने पकड़ा
Sagar23 Nov

स्कूली बच्चों को अगवा करने की कोशिश! आंखों में मिर्ची डालने का आरोप, युवक को लोगों ने पकड़ा

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है,…

पूरी खबर पढ़ें →
चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित
Mirzapur23 Nov

चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित

चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के भागलपुर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मध्याह्न भोजन (MDM) योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) मनोज कुमार को 1 लाख 10
शामली में लगातार हो रहें है सडक हादसे,आज एक रोडवेज बस ने ले ली 1 की जान,1घायल न जाने कब रूकेंगे सड़क हादसे
Shamli23 Nov

शामली में लगातार हो रहें है सडक हादसे,आज एक रोडवेज बस ने ले ली 1 की जान,1घायल न जाने कब रूकेंगे सड़क हादसे

शामली* शामली। शहर के आजाद चौक के पास रविवार रात करीब 9:50 बजे बड़ा हादसा हो गया। सहारनपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़!
Bhagalpur23 Nov

भागलपुर: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़!

भागलपुर: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़! रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम RPF और CIB जमालपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!