Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर चांदनी-बिहार पुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने जानी जनजातीय संस्कृति

23 Nov 2026, 10:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर चांदनी-बिहार पुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने जानी जनजातीय संस्कृति - सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर/23 नवंबर शासन के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी-बिहारपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस 21 नवम्बर 2026 को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री धीरेन्द्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता व संरक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोककला, रीति-रिवाजों एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराना था। इस दौरान कार्यक्रम में संयोजक सहायक प्राध्यापक श्रीमती आभा रंजना कुजूर और सहसंयोजक सचिन कुमार मिंज के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ढोल नगाड़े के साथ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को प्रवेश द्वार से लेकर मंच स्थल तक ले जाया गया और साथ में विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक अनाज पारंपरिक व्यंजन की प्रदर्शनी की गई। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं भगवान बिरसा मुंडा एवं शहीद वीर नारायण सिंह की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में श्री शिव प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे। एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती फूल कुंवर सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत नावगई, श्रीमती सावित्री सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत अवंतिकापुर, माननीय शरणसाय सिंह तथा इसके अतिरिक्त श्री अमृत शांडिल्य, श्री अखिलेश तिवारी, श्री विशाल कुशवाहा एवं श्री रूपेश साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और सामाजिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने जनजातीय समाज की विशिष्ट पहचान, प्रकृति के प्रति उनके प्रेम, पारंपरिक खान-पान, वेशभूषा, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों से जनजातीय महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।

इसके साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य श्री धीरेन्द्र कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जनजातीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।

जनजाति गौरव दिवस के समन्वयक महाविद्यालय के सहायक अध्यापक सुश्री आभार रंजना कुजूर रहे। कार्यक्रम के सह समन्वयक सचिन कुमार मिंज के द्वारा मंच संचालन किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बसना में स्काउट गाइड का भव्य महा शिवर ज्वाल एवं समापन समारोह आयोजित, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मोहा मन
Mahasamund23 Nov

बसना में स्काउट गाइड का भव्य महा शिवर ज्वाल एवं समापन समारोह आयोजित, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मोहा मन

*जिला रिपोर्टर हेमन्त तांडी बसना ( महासमुंद छत्तीसगढ़)* **बसना में स्काउट-गाइड का भव्य महा शिविर ज्वाल एवं समापन…

पूरी खबर पढ़ें →
*गुजरात राज्य के हरनासा गांव में वीर अहीर सपूत देवायत आपा बोदर की मूर्ति का अनावरण*
Gir Somnath23 Nov

*गुजरात राज्य के हरनासा गांव में वीर अहीर सपूत देवायत आपा बोदर की मूर्ति का अनावरण*

*गुजरात राज्य के गिर सोमनाथ जिले के हरनासा गांव में वीर अहीर सपूत देवायत आपा बोदर की मूर्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
वैष्णव वैरागी समाज के तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य समापन,18 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे, करीब 15 हजार समाजजनों की सहभागिता;
वैष्णव वैरागी समाज के तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य समापन,18 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे, करीब 15 हजार समाजजनों की सहभागिता;
આહિર સેવા સમાજ ગીર ગઢડા દ્વારા 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ શોભા યાત્રા ની બીડીદર દેવાયત આપા ગઢ માં ભવ્ય ઉજવણી
Gir Somnath23 Nov

આહિર સેવા સમાજ ગીર ગઢડા દ્વારા 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ શોભા યાત્રા ની બીડીદર દેવાયત આપા ગઢ માં ભવ્ય ઉજવણી

*વીર આહિર સપૂત દેવાયત આપા બોદર ના ગઢ બોડીદર માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ ની શોભા યાત્રા ભવ્ય…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!