मुरादाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रिहान पुत्र आकिल उर्फ बब्बू निवासी शाह बुलाकी ज्यारत, चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद है। वह थाना सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 756/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। काफी प्रयासों के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने वर्ष 2026 में चाकू से हमला कर मोबाइल फोन छीनने की वारदात को भी अंजाम दिया था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 019/2026 धारा 304(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक, 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार उपचार के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
—अपराधी रिहान पर हैं दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइंस में वर्ष 2025 और 2026 के दौरान मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट, मोबाइल छिनैती तथा एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास है। 👇
1. मु0अ0सं0 0805/2025 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस थाना सिविल लाइन्स मुरादाबाद
2. मु0अ0सं0 0812/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन्स मुरादाबाद
3. मु0अ0सं0 0889/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन्स मुरादाबाद
4. मु0अ0सं0 0019/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना सिविल लाइन्स मुरादाबाद
5. मु0अ0सं0 0020/2026 धारा 115(2), 118(1), 351(2), 352 बीएनएस थाना सिविल लाइन्स मुरादाबाद
6. मु0अ0सं0 0022/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन्स मुरादाबाद
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







