Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhilwara

भीलवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान तेज, धीरज गुर्जर और रामलाल जाट के खेमों में बंटी सियासत

24 Nov 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भीलवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान तेज, धीरज गुर्जर और रामलाल जाट के खेमों में बंटी सियासत - BHILWARA, राजस्थान

जिला प्रमुख का फैसला किसी एक की राय से नहीं, सामूहिक सहमति और टेबल पर होगा – धीरज गुर्जर

भीलवाड़ा। जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद अब जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। जिले की 45 जिला परिषद सीटों में से कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि जिला प्रमुख का चयन आसानी से हो जाएगा, लेकिन अब पार्टी के अंदर दो अलग-अलग खेमे नजर आने लगे हैं।

राजनीतिक समीकरणों के अनुसार, पूर्व मंत्री एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के खेमे में 22 जिला परिषद सदस्य बताए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के खेमे में 9 सदस्य बताए जा रहे हैं। ऐसे में जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

धीरज गुर्जर के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने स्पष्ट कहा है कि जिला प्रमुख का फैसला किसी एक व्यक्ति की राय से नहीं होगा, बल्कि सामूहिक रूप से टेबल पर बैठकर किया जाएगा। उनके इस बयान को जिला प्रमुख के चयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं रामलाल जाट ने भी धीरज गुर्जर की राय को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि धीरज भाई हमारे राष्ट्रीय सचिव हैं और उनकी सहमति से ही जिला प्रमुख के नाम पर फैसला होगा।

अब सबकी निगाहें जिला प्रमुख के चुनाव पर

कांग्रेस को मिले स्पष्ट बहुमत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिला प्रमुख की कुर्सी किसके हिस्से में जाएगी। एक तरफ रामलाल जाट का मजबूत राजनीतिक खेमा है, तो दूसरी तरफ धीरज गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आ रही है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं के बीच सहमति बनती है या जिला प्रमुख के चुनाव में पार्टी के भीतर राजनीतिक समीकरण कोई नया मोड़ लेते हैं।

रिपोर्टर – उस्मान मोहम्मद जहाजपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हजारों श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा रोजगार आखिर कौन है जिम्मेदार
Kanpur Dehat25 Nov

हजारों श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा रोजगार आखिर कौन है जिम्मेदार

कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) जनपद कानपुर देहात में ग्राम रोजगार सेवकों (GRS) की कलमबंद हड़ताल और कार्य बहिष्कार…

पूरी खबर पढ़ें →
आज संभाले गे पक्की पंचायत की कमान।नशा और भ्रष्टाचार मुख्य रहेंगी चुनौतियां।
Ganganagar24 Nov

आज संभाले गे पक्की पंचायत की कमान।नशा और भ्रष्टाचार मुख्य रहेंगी चुनौतियां।

श्री गंगानगर जिले की ग्राम पंचायत पक्की से सरपंच गुरमीत राय संभाले गे पक्की पंचायत की कमान।लंबे समय…

पूरी खबर पढ़ें →
वैर आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली बनी कौतूहल का विषय #वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, भरतपुर जिले के वैर
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
Bharatpur24 Nov

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…

पूरी खबर पढ़ें →
अलवर ,मालाखेड़ा क्षेत्र अकबरपुर में बाघ की हलचल,वनविभाग द्वारा रात भर,,,,,,,
Alwar24 Nov

अलवर ,मालाखेड़ा क्षेत्र अकबरपुर में बाघ की हलचल,वनविभाग द्वारा रात भर,,,,,,,

मालाखेड़ा क्षेत्र के अकबरपुर में बाघ का मूवमेंट वन विभाग ने रातभर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!