Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 196 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर रवाना विशेष ट्रेन से 23 से 28 नवंबर तक करेंगे रामनगरी अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन, स्टेशन पर हुआ आत्

24 Nov 2026, 12:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 196 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर रवाना विशेष ट्रेन से 23 से 28 नवंबर तक करेंगे रामनगरी अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन, स्टेशन पर हुआ आत् - कटनी, मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 196 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर रवाना

विशेष ट्रेन से 23 से 28 नवंबर तक करेंगे रामनगरी अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन, स्टेशन पर हुआ आत्मीय स्वागत

कटनी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सोमवार, 23 नवंबर को कटनी जिले के 196 श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या और काशी (वाराणसी) की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन से रात 9:35 बजे ट्रेन ने तीर्थयात्रियों को लेकर प्रस्थान किया। प्रस्तावित 23 से 28 नवंबर तक की इस यात्रा में श्रद्धालु अयोध्या और काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

यात्रा पर रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कटनी जितेंद्र पटेल एवं तहसीलदार आकाश नीरज ने यात्रियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक यात्रा को लेकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने की सराहनीय पहल

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को यात्रा के दौरान भोजन, आवास, परिवहन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं शासन की ओर से उपलब्ध कराई जाती हैं।

उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो आयकरदाता नहीं हैं, प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा कर सकते हैं। कटनी जिले के 196 श्रद्धालुओं के अयोध्या-काशी रवाना होने से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और धार्मिक आस्था का उत्साह दिखाई दिया।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 – जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाइव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अत्यधिक मदिरा सेवन करने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग जारी
Sagar24 Nov

अत्यधिक मदिरा सेवन करने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग जारी

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के आदेशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था, बिना क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट के नहीं बिकेगी शराब
Sagar24 Nov

शराब बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था, बिना क्वालिटी टेस्ट सर्टिफिकेट के नहीं बिकेगी शराब

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में शराब की आपूर्ति और बिक्री व्यवस्था को…

पूरी खबर पढ़ें →
बहन के असीम त्याग से भाई को मिला नया जीवन; किडनी दान कर लीलावती कुमारी ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
Dhanbad24 Nov

बहन के असीम त्याग से भाई को मिला नया जीवन; किडनी दान कर लीलावती कुमारी ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल

​बैंगलोर में सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद घर लौटने पर खारियो स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत *सोनोत संताल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur24 Nov

पाइप लाइन लीकेज दुरूस्त और रखरखाव के कारण दो दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार कन्हान जल शुद्धिकरण केंद्र के मेन फीडर की पाइपलाइन में लीकेज को दुरूस्त करने…

पूरी खबर पढ़ें →
दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता दिलाने पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की
Sagar24 Nov

दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता दिलाने पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा.मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 5.016 किलो चांदी के साथ एक शिक्षक गिरफ्तार
Siddharthnagar24 Nov

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 5.016 किलो चांदी के साथ एक शिक्षक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 43वीं वाहिनी ने बड़ी सफलता हासिल की है। 5.016…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!