Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

थाना खोल पुलिस ने गांव मंदोला स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सचिन उर्

24 Nov 2026, 02:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना खोल पुलिस ने गांव मंदोला स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सचिन उर् - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )थाना खोल पुलिस ने गांव मंदोला स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ गोलू निवासी गांव मंदोला व नितीश कुमार उर्फ नैनी निवासी गांव खोल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सचिन की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान में से एक घड़ी बरामद कर ली है तथा दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले का विवरण

जांचकर्ता ने बताया की गत 21 नवंबर को राजस्थान के जिला कोटपूतली बहरोड़ के गांव सिरयानी निवासी संजय कुमार ने थाना खोल पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके जीजा यशपाल का मकान गांव मंदोला में स्थित है, जो पिछले लगभग तीन वर्षों से अपने परिवार सहित बाहर रहते हैं, जिसके चलते मकान बंद रहता है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, गत 18/19 नवंबर 2026 की रात कुछ अज्ञात चोरों ने उसके जीजा यशपाल के बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से एक चांदी की मूर्ति, सिक्के, एक म्यूजिक सिस्टम, एक घड़ी तथा अन्य घरेलू सामान चोरी करके ले गए थे। इस घटना की सूचना शिकायतकर्ता को उसकी बहन पिंकी ने फोन के माध्यम से दी थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को इस वारदात में शामिल दो आरोपियों सचिन उर्फ गोलू व नितीश कुमार उर्फ नैनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गांव मंदोला के बंद मकान में चोरी की उक्त वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के दौरान आरोपी सचिन की निशानदेही पर चोरी की गई घड़ी बरामद कर ली गई है।

न्यायिक कार्रवाई
आवश्यक पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में चोरीशुदा अन्य सामान की बरामदगी एवं आगे की जांच जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार
Sikar25 Nov

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार

### श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के…

पूरी खबर पढ़ें →
47 झारखंडी हाथियों के झुंड का आतंक; शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग, प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश
Mayurbhanj25 Nov

47 झारखंडी हाथियों के झुंड का आतंक; शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग, प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश

कुछ दिनों के अंतराल के बाद मयूरभंज जिले के बेतनटी रेंज क्षेत्र में 47 झारखंडी हाथियों का झुंड…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार
Sikar25 Nov

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार

### श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!