Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में “नशा मुक्त रेवाड़ी” अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्

24 Nov 2026, 02:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प् - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है। नशा मुक्ति टीम ने मंगलवार को डोर टू डोर अभियान के दौरान गांव मैलावास में सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम ने कहा —नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो । पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो । अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें ।

नशा मुक्ति टीम ने कहा कि— “नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।”

उन्होंने ग्रामीणों को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया व सभी को नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है।

इस दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है ।

नशा मुक्ति टीम ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और साथ मिलकर "नशा मुक्त रेवाड़ी – सुरक्षित रेवाड़ी" का संकल्प लिया। अंत में सभी ग्रामीणों ने नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार
Sikar25 Nov

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार

### श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के…

पूरी खबर पढ़ें →
47 झारखंडी हाथियों के झुंड का आतंक; शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग, प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश
Mayurbhanj25 Nov

47 झारखंडी हाथियों के झुंड का आतंक; शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग, प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश

कुछ दिनों के अंतराल के बाद मयूरभंज जिले के बेतनटी रेंज क्षेत्र में 47 झारखंडी हाथियों का झुंड…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार
Sikar25 Nov

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार

### श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!