Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Barwani

विधायक श्याम बरडे ने किया करोड़ों के 7 नवीन सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

24 Nov 2026, 03:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विधायक श्याम बरडे ने किया करोड़ों के 7 नवीन सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन - बड़वानी, मध्य प्रदेश

विधायक श्याम बरडे ने किया करोड़ों के 7 नवीन सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

उमर फारूक शेख़
पानसेमल पलसूद

गांव-गांव तक विकास, हर मार्ग पर प्रगति की सौगात: विधायक श्याम बरडे ने किया करोड़ों के 7 नवीन सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
ढोल-ताशों की गूंज और आतिशी उत्साह के साथ ग्रामीणों ने किया विधायक का भव्य स्वागत, नाचते-गाते भूमिपूजन स्थल तक लेकर पहुंचे ग्रामीणजन,
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक श्याम बरडे ने जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत दानोद एवं रेवज्या में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सात नवीन सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र के अनेक गांवों एवं फलियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
विधायक के क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।
सात नवीन सड़क मार्गों से गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
भूमिपूजन के अंतर्गत निम्नलिखित सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं—
ग्राम पंचायत दानोद के तीन सड़क निर्माण कार्य
दानोद से आच्छालिया फलिया मार्ग।
राजपुर-खेतिया रोड से बड़फाटा फलिया मार्ग।
राजपुर-खेतिया रोड से गोथरिया फलिया मार्ग।
ग्राम पंचायत रेवज्या के चार सड़क निर्माण कार्य
रेवज्या रोड से टपकला फलिया मार्ग।
पलसूद-निवाली रोड से कालधवली फलिया मार्ग।
निवाली-पलसूद रोड से सूल्या फलिया मार्ग।
पलसूद-सेंधवा रोड से जुनापानी फलिया मार्ग।
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प
इस अवसर पर विधायक श्याम बरडे ने अपने संबोधन में कहा कि देश के लोकप्रिय नेता, हमारे प्रेरणास्रोत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम मध्यप्रदेश को विकास और प्रगति के पथ पर तेजी से आगे लेकर जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, सड़कों का निर्माण हो, गांवों की मूलभूत सुविधाएं हों, नगरीय विकास हो अथवा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और माता-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की बात हो, प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विधायक ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों से गांव-गांव तक विकास पहुंचाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव और कोई भी फलिया विकास की राह से अछूता न रहे। विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और हम सभी मिलकर समृद्ध एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएंगे।
ग्रामीण विकास के लिए सड़कें बनेंगी प्रगति का आधार
विधायक ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़ने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण अंचलों में आवागमन को सुगम बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इन नवीन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की विकास यात्रा को नई गति प्राप्त होगी।
जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य तरुण गोले, मंडल महामंत्री चेतन राठौड़ एवं बाटा जमरे, सालेगराम धनगर, योगेश शर्मा, योगेन्द्र कुशवाह, सीताराम डावर, रमेश खरते, नरसिंह, राकेश, राजकमल, आकाश, दिनेश, गुमान, सुनील रेला, सिकला, दुधीलाल, नारला सरपंच ढुलया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
गांव-गांव तक विकास, हर मार्ग पर प्रगति… यही है विकसित पानसेमल का संकल्प।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा के हिम्मत सिंह झाला बने उदयपुर के नए जिला प्रमुख, कांग्रेस को बड़ा झटका; क्रॉस वोटिंग ने बदला पूरा चुनावी गणित भाजपा को मिले 27 वोट, कांग्रेस के लालसिंह झाला को 20 वोट | बहुम
फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद
Sagar25 Nov

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने उज्जैन…

पूरी खबर पढ़ें →
जादूगर प्रिंस ने छात्रों से किया संवाद, जीवन में लक्ष्य को हासिल करने के लिए किया प्रोत्साहित
Sagar25 Nov

जादूगर प्रिंस ने छात्रों से किया संवाद, जीवन में लक्ष्य को हासिल करने के लिए किया प्रोत्साहित

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में पधारे…

पूरी खबर पढ़ें →
छात्र एवं छात्राओं ने क्रिकेट एवं पिट्ठू खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया
Sagar25 Nov

छात्र एवं छात्राओं ने क्रिकेट एवं पिट्ठू खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* गौर उत्सव के पांचवे दिन शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश छह अपनों को खो चुके सुरेश अग्रवाल ने सांसद के सामने उठाए सवाल, बोले– कितने नेता आए
16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश छह अपनों को खो चुके सुरेश अग्रवाल ने सांसद के सामने उठाए सवाल, बोले– कितने नेता आए
error: Content is protected !!