पति बेचारा दारोगा, पत्नी पटना की रानी: एक ‘सरकारी क्वार्टर’ वाली प्रेम-कहानी का फिल्मी पर्दाफाश! वाह रे कलयुग की गृहस्थी!

पति बेचारा दारोगा, पत्नी पटना की रानी: एक 'सरकारी क्वार्टर' वाली प्रेम-कहानी का फिल्मी पर्दाफाश!
वाह रे कलयुग की गृहस्थी!
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
भागलपुर जिले में दारोगा योगेश कुमार (जो पहले एएसआई से प्रमोट होकर दारोगा बने थे) की आ&त्मह'त्या का मामला किसी स'स्पेंस थ्रि'लर फिल्म से कम नहीं है।
कहानी का प्लॉट ऐसा है कि एकता कपूर भी शर्मा जाएं और क्रा'इम पेट्रोल वाले भी सोच में पड़ जाएं कि स्क्रिप्ट कहाँ से चुराई!
सीन 1: पटना सचिवालय की वीआईपी मैडम और नवगछिया के दारोगा जी
कहानी की हीरोइन हैं गुड़िया कुमारी जी, जो साक्षात पटना सचिवालय में विराजमान हैं। अब भाई, सचिवालय में नौकरी करने वाली महिला का भौकाल ही अलग होता है! फाइलें इधर से उधर करना, साहबों के सामने अंग्रेजी झाड़ना… लेकिन मैडम का दिल नवगछिया के सरकारी क्वार्टर में अपने दारोगा पति योगेश कुमार के पास कम ही लगता था।
योगेश बाबू बेचारे दिन-रात खाकी वर्दी पहनकर कानून व्यवस्था संभाल रहे थे, लेकिन घर के अंदर का "कानून" किसके हाथ में था, ये तो गुड़िया जी ही जानती थीं!
सीन 2: एक दिन पहले की विदाई और अगले दिन का 'दीपक गुल'
कथा आगे बढ़ती है 24 अक्टूबर को। घटना से ठीक एक दिन पहले मैडम नवगछिया से अपनी ससुराल/सरकारी आवास से वापस पटना लौटती हैं। यानी पति को अकेले छोड़कर अपनी राजधानी वाली नौकरी पर प्रस्थान!
शायद मैडम को लगा होगा कि पतिदेव थोड़े दिन अकेले रहेंगे तो घर की कीमत समझ आएगी। लेकिन अगले ही दिन, यानी 24 अक्टूबर को, नवगछिया न्यू पुलिस लाइन के उसी सरकारी क्वार्टर से दारोगा योगेश कुमार का श'व फं'दे से ल'टका मिलता है।
भाई वाह! मतलब छुट्टी मनाने आई थीं या कोई ऐसा मानसिक ब'म फो'ड़ गईं कि बेचारे दारोगा जी का सिस्टम ही क्रै'श हो गया?
सीन 3: ससुर जी की एंट्री और पुलिस का 'गेम ऑन'
इधर दारोगा जी की मौ'त से मा'तम छाया, उधर योगेश बाबू के पिता रामकृष्ण साह ने सीधे थाने में चौपड़ बिछा दी। उन्होंने अपनी ही बहू गुड़िया कुमारी पर ऐसा आरोप लगाया कि मैडम की पटना सचिवालय वाली कुर्सी भी हिल गई।
पिता का सीधा इल्जाम था—"अरे साहब, हमारी बहू ने ही हमारे बेटे को आ'त्मह'त्या के लिए उकसाया है!"
नवगछिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने भी बिना किसी वीआईपी दबाव के मामले की फाइल खोली और तगड़ी जांच बिठा दी।
पुलिस ने जब कुंडली खंगाली तो पता चला कि मामला सिर्फ पति-पत्नी के झगड़े का नहीं, बल्कि 'संलि'प्तता' का तगड़ा मसाला है।
क्लाइमैक्स: छिट मकंदपुर से 'सीधे जेल' का सफर!
फिर क्या था? पुलिस ने सोमवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के छिट मकंदपुर स्थित घर पर ऐसी रेड मारी कि मैडम का सारा सचिवालय वाला रोब एक मिनट में हवा हो गया।
पुलिस ने गुड़िया कुमारी को गिरफ्तार कर सीधा न्यायिक हिरासत (जेल) की हवा खिला दी।
पटना सचिवालय की ठंडी एसी वाली कुर्सी से सीधे जेल की सलाखों तक का यह सफर वाकई प्रेरणादायक है!
सबक साफ है—दफ्तर में फाइलें भले ही कितनी भी आसानी से पास हो जाएं, लेकिन अगर घर के अंदर किसी की जिंदगी से खि'लवाड़ किया, तो कानून का हंटर ऐसा चलेगा कि सचिवालय की नौकरी भी छुट्टी पर चली जाएगी।
बाकी पुलिस का कहना है कि अभी मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है। यानी पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






