Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Uttar Bastar Kanker

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प

24 Nov 2026, 10:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प - उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर -विनोद उयके
दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज मंडावी, आरक्षण, UCC और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
आरक्षण में कटौती और UCC का विरोध, आदिवासी हितों को लेकर विधायक सावित्री मंडावी ने बैठक में की सहभागिता
आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक हितों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए समाज को एकजुट करने तथा अपने अधिकारों की लड़ाई संगठित रूप से लड़ने का संकल्प लिया गया।

राजधानी रायपुर स्थित विमतारा होटल में सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से आए समाज के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी भी विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।

बैक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर गंभीरता एवं विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक पहचान, परंपराओं और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए सभी को एक मंच पर आकर संगठित प्रयास करने की आवश्यकता है।

समाज के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आदिवासी विकास विभाग का नाम परिवर्तन कर जनजातीय कार्य विभाग किए जाने के प्रस्ताव का विरोध प्रमुखता से उठाया गया।

इसके साथ ही आदिवासियों के आरक्षण में कटौती से जुड़े मुद्दे पर चिंता व्यक्त की गई। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर आदिवासी समाज की परंपराओं, रूढ़िगत व्यवस्थाओं एवं संवैधानिक संरक्षण पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर होने वाली सरकारी भर्तियों में आदिवासी युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि आदिवासी बहुल क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सके और उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सके।

भू-राजस्व संहिता की धारा 165(6) के अंतर्गत आदिवासियों की भूमि के अंतरण पर प्रतिबंध से जुड़े प्रावधानों को प्रभावी बनाए रखने तथा आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का विषय भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि आदिवासियों की भूमि केवल संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, परंपरा, आजीविका और पहचान का महत्वपूर्ण आधार है।

इसलिए भूमि संबंधी संवैधानिक सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। बैठक में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने तथा समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित आंदोलन और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखने पर सहमति व्यक्त की।

विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी की उपस्थिति ने बैठक में राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधित्व की सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बनाया। बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान, संस्कृति और भविष्य की सुरक्षा के लिए आपसी एकता, जागरूकता और सामूहिक संघर्ष बेहद जरूरी है।

समाज के प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि जल, जंगल, जमीन और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर निरंतर आवाज बुलंद की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
Bharatpur24 Nov

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…

पूरी खबर पढ़ें →
9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Sagar24 Nov

9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे
Hardoi24 Nov

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Hardoi24 Nov

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियो ने किया निरीक्षण
Dhamtari24 Nov

धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियो ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. 9131340270 मगरलोड कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान…

पूरी खबर पढ़ें →
पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
Lalitpur24 Nov

पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार। कोतवाली सदर क्षेत्र के तालाबपुरा स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!