श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


### श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार
**सड़क पर उड़ती धूल से दुकानदार परेशान, राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत, वाहन चालकों की आवाजाही भी प्रभावित**
**श्रीमाधोपुर (सीकर)।** शहर के मीणा मोहल्ला से रोडवेज बस स्टैंड तक सड़क की स्थिति इन दिनों आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। क्षेत्र में चल रहे सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार और खुदाई के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर जगह-जगह टूटे हिस्सों और उड़ती धूल के कारण दिनभर धूल के गुबार उठते रहते हैं। इसका सीधा असर सड़क के आसपास स्थित दुकानदारों के व्यापार पर पड़ रहा है। दुकानों में धूल भरने से दुकानदार परेशान हैं और ग्राहकों को भी खरीदारी करने में असुविधा हो रही है। वहीं सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को धूल के कारण सांस लेने में परेशानी, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की बदहाल स्थिति के चलते दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। जगह-जगह टूटी सड़क और निर्माण कार्य की धीमी गति से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का कहना है कि सीवरेज कार्य को निर्धारित गति से पूरा करवाने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। जब तक कार्य पूरा नहीं होता, तब तक नियमित पानी का छिड़काव करवाया जाए, ताकि उड़ती धूल से लोगों को राहत मिल सके।
**अब स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीवरेज कार्य में तेजी लाएं तथा सड़क की मरम्मत करवाकर आमजन को राहत प्रदान करें।**
**रिपोर्टर: महेंद्र कुमार मिठारवाल, श्रीमाधोपुर (सीकर)।**
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कुछ दिनों के अंतराल के बाद मयूरभंज जिले के बेतनटी रेंज क्षेत्र में 47 झारखंडी हाथियों का झुंड…
पूरी खबर पढ़ें →
बेतनटी, 25/11: पवित्र रास पूर्णिमा के अवसर पर मयूरभंज जिले के बेतनटी की अग्रणी सेवा संस्था "आम गां…
पूरी खबर पढ़ें →
#भरतपुर जिला प्रमुख चुनाव आज: क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो कांग्रेस का बोर्ड बनना तय, 31 में से…
पूरी खबर पढ़ें →
#भरतपुर : जिला प्रमुख चुनाव से पहले धौलपुर में सियासी हलचल तेज, रेड स्टोन होटल पहुंची पुलिस; विजयी…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ : कोपागंज नगर पंचायत के छठ पोखरे के निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन सामग्री और अधूरा कार्य…
पूरी खबर पढ़ें →
16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।