Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

171 किसानों की गिरदावरी/पी.बी./डीएईएस सत्यापन समस्या को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

25 Nov 2026, 02:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

171 किसानों की गिरदावरी/पी.बी./डीएईएस सत्यापन समस्या को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

7दिन में निराकरण नहीं होने पर चक्काजाम करने दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ धमतरी 25/11/26
नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में पंजीकृत 171 किसानों की धान बिक्री से जुड़ी गिरदावरी एवं सत्यापन संबंधी समस्या को लेकर किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसील नगरी के नाम आवेदन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है।

आवेदन में किसानों ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुगली अंतर्गत पंजीकृत किसानों का खसरा/रकबा में एंट्री होने के बावजूद धान का बोवाई रकबा शून्य प्रदर्शित होने की समस्या सामने आ रही है। इसके चलते किसान अपनी उपज बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन नहीं कटवा पा रहे हैं। समिति से टोकन कटवाने के प्रयास के दौरान गिरदावरी/पी.बी./डीएईएस सत्यापन लंबित होने की समस्या भी दिखाई जा रही है।

किसानों का कहना है कि समस्या की जानकारी प्रशासन को पहले ही दी गई थी तथा मंत्री टंकराम वर्मा को दुगली आगमन के दौरान आवेदन भी सौंपा गया था, लेकिन अब तक समस्या का सुधार नहीं हो पाया है। किसानों ने बताया कि लगातार देरी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है और बैंक, सोसायटी, ट्रैक्टर ऋण तथा अन्य कृषि ऋण एवं दवाइयों आदि से संबंधित भुगतान का दबाव बढ़ रहा है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि 171 किसानों की गिरदावरी/सत्यापन संबंधी समस्या का तत्काल सुधार कर धान बिक्री की प्रक्रिया सुचारु कराई जाए। आवेदन में चेतावनी दी गई है कि यदि 7 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसानों द्वारा 2 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे दुगली, गट्टासिल्ली तिराहा पर शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन एवं चक्काजाम किया जाएगा।

किसानों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। 7दिन में निराकरण नहीं होने पर चक्काजाम करने दी चेतावनी

सीडीएम मनोज मरकाम ने इस मामले में

171 किसानों के संबंध में आज ज्ञापन प्राप्त हुआ है। जांच में DCS लंबित दिखाई दे रहा है। DCS लंबित का मतलब है कि PVR के रूप में अंतर दिख रहा है। इस संबंध में पूर्व में शासन को पत्र लिखा जा चुका है, PV / DCS ओपन करने के लिए। जैसे ही DCS – PVR ओपन होगा, निराकरण कर दिया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार
Sikar25 Nov

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार

### श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के…

पूरी खबर पढ़ें →
16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश छह अपनों को खो चुके सुरेश अग्रवाल ने सांसद के सामने उठाए सवाल, बोले– कितने नेता आए
error: Content is protected !!