Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sirohi

आबू रोड में निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, 115 मरीजों को जांच कर दी दवाइयां , 42 मरीज उदयपुर रेफर |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड

25 Nov 2026, 03:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आबू रोड में निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, 115 मरीजों को जांच कर दी दवाइयां , 42 मरीज उदयपुर रेफर |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड - SIROHI, राजस्थान

*Press Not:*

आबूरोड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 115 मरीजों की जांच कर दी दवाइयां, 42 मरीज उदयपुर रेफर

आबूरोड। जीबीएच जनरल हॉस्पिटल एवं कैंसर हॉस्पिटल, उदयपुर के तत्वावधान में बुधवार को आबूरोड के गांधीनगर वार्ड संख्या 30 में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 115 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। वहीं, बेहतर उपचार एवं आगे की चिकित्सा सुविधा के लिए 42 मरीजों को उदयपुर रेफर किया गया।

पार्षद अमित सम्बरिया ने बताया शिविर का आयोजन बक्शी चौराहे के पास गोपाल भाई के घर पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।

शिविर में हड्डी एवं जोड़ दर्द, कमर दर्द, नसों एवं मस्तिष्क संबंधी समस्याओं, हृदय रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर, पेट एवं पाचन संबंधी बीमारियों सहित विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर डॉ. कुणाल प्रजापत, डॉ. दीपेश जैन, डॉ. भावना एवं सुलोचना परमार सहित महेन्द्र जैसवाल, अशोक प्रजापत, रमेश कच्छवाह, अर्जुन कोली, प्रवीण परिहार, मोहन राणा, अजय वाला, बंटी भाई एवं नरेन्द्र सिंह कच्छावा ने अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

शिविर के आयोजक अमित सम्बरिया एवं समस्त वार्डवासी गांधीनगर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

आयोजकों ने जीबीएच जनरल हॉस्पिटल एवं कैंसर हॉस्पिटल, उदयपुर की चिकित्सा टीम तथा शिविर में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सेवाभावी लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

*सादर।🙏*
अमित कुमार सम्बरिया
पार्षद, नगरपालिका आबूरोड़

नरेन्द्र सिंह कच्छावा
संपर्क : 9828166926

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

47 झारखंडी हाथियों के झुंड का आतंक; शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग, प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश
Mayurbhanj25 Nov

47 झारखंडी हाथियों के झुंड का आतंक; शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग, प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश

कुछ दिनों के अंतराल के बाद मयूरभंज जिले के बेतनटी रेंज क्षेत्र में 47 झारखंडी हाथियों का झुंड…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार
Sikar25 Nov

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार

### श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!