Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया

26 Nov 2026, 04:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

आनंदनगर फरेन्दा में भव्य रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियों ने लगाई स्टॉल, 50 से अधिक युवाओं को मिला तत्काल नियुक्ति पत्र

फरेन्दा/ महराजगंज।
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक माननीय बजरंग बहादुर सिंह ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की पहल पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित यह रोजगार मेला प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसका उद्देश्य युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।

जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों ने 2,000 से अधिक रिक्तियों के लिए अपने स्टॉल लगाए। रोजगार पाने की उम्मीद में करीब 5,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें से 50 से अधिक युवाओं का मौके पर ही चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने अतिथियों एवं रोजगार मेले में पहुंचे प्रतिभागियों का स्वागत किया। कॉलेज की बीएड छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि कंचन, आरफा और अन्नू त्रिपाठी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दयाल वर्मा ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्तागण डॉ. नईम, डॉ. कृष्ण कुमार, वंशदीप मौर्य, विंध्याचल चौरसिया, डॉ. मुरलीधर जायसवाल, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अभिमन्यु शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. पुष्पा पांडेय, अरुण सिंह, केपी सिंह, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, राजेश सिंह, कमलेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने के निर्देश, डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई के दिए आदेश
Budaun27 Nov

कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने के निर्देश, डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई के दिए आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने…

पूरी खबर पढ़ें →
बेतनटी वन क्षेत्र में अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़; लाखों रुपये की मशीनरी और लकड़ी जब्त
Mayurbhanj27 Nov

बेतनटी वन क्षेत्र में अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़; लाखों रुपये की मशीनरी और लकड़ी जब्त

आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और क्योंझर जिले के बसंतपुर में आदिवासियों के पवित्र पूजा स्थल 'जाहिरा' के…

पूरी खबर पढ़ें →
किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक का सफर, आदित्य बने बदायूं के नए ASP ग्रामीण
Budaun27 Nov

किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक का सफर, आदित्य बने बदायूं के नए ASP ग्रामीण

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: इंडियन गैस उसिया में फिर होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पचौरी गांव में ₹1050 लेने का दावा, दो उपभोक्ताओं ने वीडियो बयान में खोली पोल! पचौरी
आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे रुपये, खाताधारक परेशान
Lucknow27 Nov

आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे रुपये, खाताधारक परेशान

ब्रेकिंग न्यूज़ आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे…

error: Content is protected !!