संविधान दिवस पर कासगंज जिले के शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम, कराया गया प्रस्तावना का वाचन ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कासगंज के एम.आई.सी. कॉलेज, गढ़ी पचंगाई में संविधान संवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।
————————————————————–
कासगंज। जनपद के गढ़ी पचगांई स्थित महेन्द्र इण्टर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, उसकी उपादेयता तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर भारतीय संविधान की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया गया कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों से जोड़ता है।
संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की ज्ञानवर्धक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संविधान संवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संविधान से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने और संवैधानिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य बृजेश कुमार, लोकेन्द्र पाल सिंह, वारिद कुमार, अमित पाठक, रविन्द्र कुमार, सत्य नारायण राम, गोपाल भारद्वाज, अर्जुन कुमार, विशाल पटेल, राज कुमार, रूपक कुमार तथा अश्विनी दीक्षित सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, समानता, न्याय और नागरिक अधिकारों की मजबूत…
पूरी खबर पढ़ें →
संविधान दिवस पर आनंदी देवी विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, 1628 विद्यार्थियों ने ली मौलिक कर्तव्यों की शपथ…
पूरी खबर पढ़ें →
संविधान दिवस पर आनंदी देवी विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, 1628 विद्यार्थियों ने ली मौलिक कर्तव्यों की शपथ…
पूरी खबर पढ़ें →
संविधान दिवस पर आनंदी देवी विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, 1628 विद्यार्थियों ने ली मौलिक कर्तव्यों की शपथ…
पूरी खबर पढ़ें →
*HEADLINE:* डिबाई कोतवाली का चार्ज संभालते ही SHO राकेश कुमार पुंढीर का सख्त संदेश, जुआरियों-सटोरियों और भूमाफियाओं में…
पूरी खबर पढ़ें →
*संविधान रक्षा मार्च में गूंजा मैहर कांग्रेस सेवादल का जोश,प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव का किया गया भव्य स्वागत*…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।