सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग छापेमारी में 20 टन अवैध कोयला जब्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग छापेमारी में 20 टन अवैध कोयला जब्त
कतरास (धनबाद)
अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ (CISF) एरिया 04 कतरास ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 20 टन अवैध कोयला जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे बीसीसीएल के एरिया-04 (कतरास) अंतर्गत एरिया कमांडर सह सहायक समादेष्टा श्री प्रशांत पांडे के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान भूमि माइंस के ऊपर पांडेयडीह बस्ती के समीप से लगभग 10 टन कोयला जब्त किया गया। इसके बाद शाम करीब 5:00 बजे सीआईएसएफ की टीम ने अम्बे माइंस प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर भूली धौड़ा के पास दबिश दी। जवानों ने घेराबंदी (ह्यूमन चेन) बनाकर वहां से भी करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया। इस संयुक्त अभियान में एरिया 04 और 05 के कुल 50 जवान शामिल थे। जब्त किए गए कोयले को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित प्रबंधन को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*HEADLINE:* डिबाई कोतवाली का चार्ज संभालते ही SHO राकेश कुमार पुंढीर का सख्त संदेश, जुआरियों-सटोरियों और भूमाफियाओं में…
पूरी खबर पढ़ें →
*संविधान रक्षा मार्च में गूंजा मैहर कांग्रेस सेवादल का जोश,प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव का किया गया भव्य स्वागत*…
पूरी खबर पढ़ें →
NSL कोक ओवन ने 5 मिलियन टन कोक उत्पादन का आंकड़ा पार किया नगरनार, 26 नवंबर 2026: NMDC…
पूरी खबर पढ़ें →
--- *शामली: भाजपा जिला कार्यालय पर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया, मतदाता जोड़ो अभियान पर दिया जोर* *शामली।*…
पूरी खबर पढ़ें →
M. N. रेपोटिंग SL कोक ओवन ने 5 मिलियन टन कोक उत्पादन का आंकड़ा पार किया नगरनार, 26…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: समीर वानखेडे, ब्युरो चीफ: गडचिरोली जिल्ह्यातील वन विभागाचा भोंगळ कारभार आणि प्रशासकीय निष्काळजीपणाचे एक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।