जवाहर नवोदय विद्यालय, कासगंज में परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित।

आयोजित बैठक में परीक्षा आयोजन को लेकर लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय। ———————-
कासगंज।
जवाहर नवोदय विद्यालय, कासगंज के तत्वावधान में आगामी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी, कासगंज केनिर्देशन में, अपर जिलाधिकारी,जिला विकास अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कासगंज सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में जनपद के सात विकास खंडों में निर्धारित सात परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र निम्नवत निर्धारित किए गए हैं—
1.
सोरों: एस.टी.डी.एम. इण्टर कॉलेज, सोरों।
2. कासगंज: राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कासगंज।
3. अमांपुर: माखनलाल इण्टर कॉलेज, अमांपुर।
4. सहावर: श्री गांधी इंटर कॉलेज, सहावर।
5. गंजडुंडवारा: एच.एन.
इंटर कॉलेज, गंजडुंडवारा। 6.
पटियाली: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पटियाली। 7.
सिढ़पुरा: पार्वती राजकीय इंटर कॉलेज, सिढ़पुरा
8. बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय कासगंज के उपप्राचार्य श्री नीलेश कुमार, वरिष्ठतम शिक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार तथा परीक्षा प्रभारी एवं कार्यालय अधीक्षक श्री अमिताभ दुबे भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जनपद के सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने भी सहभागिता की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी, कासगंज एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा की गंभीरता और महत्त्व को रेखांकित करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने, आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन, गोपनीयता एवं व्यवस्थागत तैयारियों का समुचित ध्यान रखा जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। अंत में जवाहर नवोदय विद्यालय, कासगंज के प्राचार्य श्री रघुराज सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी से समन्वित एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने की अपील की।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







