श्री बजरंग कटायेघाट मेले में एकल गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे सुरों के रंग, खो-खो में भी दिखाया दमखम तीन वर्गों में आयोजित हुई गायन प्रतियोगिता,

श्री बजरंग कटायेघाट मेले में एकल गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे सुरों के रंग, खो-खो में भी दिखाया दमखम
तीन वर्गों में आयोजित हुई गायन प्रतियोगिता, उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के आधार पर विजेता एवं उपविजेता घोषित
कटनी। नगर के ऐतिहासिक श्री बजरंग कटायेघाट मेले में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी संगीत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं एवं उपविजेताओं की घोषणा की गई।
एकल गायन प्रतियोगिता के विजेता
वर्ग 'अ'
प्रथम – तराना बानो (जे.पी.वी. डीएवी स्कूल)
द्वितीय – जाह्नवी निषाद (एच.डी. मेमोरियल स्कूल)
तृतीय – शौर्य मेहतो (डायमंड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय)
सांत्वना पुरस्कार – सिद्धांत बागची एवं कृष्ण कुमार दहिया।
वर्ग 'ब'
प्रथम – ओमिशा मिश्रा (सायना इंटरनेशनल स्कूल)
द्वितीय – ईशानी सिंह (डीएवी कैल्ड्रिस इंग्लिश स्कूल)
तृतीय – स्वास्तिका मिश्रा (सायना इंटरनेशनल स्कूल)
सांत्वना पुरस्कार – काव्या चौबे एवं नंदिनी विश्वकर्मा।
वर्ग 'स'
प्रथम – सोनू निगम (शासकीय ए. रविन्द्र राव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय)
द्वितीय – समीर कोल (शासकीय ए. रविन्द्र राव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय)
तृतीय – सुधांशु लोहिया (जे.पी.वी. डीएवी स्कूल)
सांत्वना पुरस्कार – समर्थ तिवारी एवं श्रेष्ठ साहू।
खो-खो प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय प्रथम
इसी क्रम में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में भी विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम, साधूराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय तथा सीपीए विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पूर्व प्राचार्य सुश्री राजेंद्र कौर लांबा ने किया। कार्यक्रम प्रभारी शासकीय ए. रविन्द्र राव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज चौधरी रहे। निर्णायक मंडल में संगीत शिक्षिकाएं श्री संजीव सिंह, श्रीमती मीना राजावत एवं श्रीमती निधि भारद्वाज शामिल रहीं।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में खेलकूद प्रभारी सुमनलता सोलंकी, खेल प्रशिक्षकों, कोच एवं सहयोगी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मेले में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ नगर की सांस्कृतिक परंपराओं को भी समृद्ध कर रहे हैं।
रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 – जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







