परतावल में भीषण अग्निकांड, मां दुर्गा ऑटो सेल्स एवं सर्विस में लगी आग, 15 स्कूटर और 8 ई-टेम्पू समेत लाखों का सामान जलकर राख!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज परतावल में भीषण अग्निकांड, मां दुर्गा ऑटो सेल्स एवं सर्विस में लगी आग, 15 स्कूटर और 8 ई-टेम्पू समेत लाखों का सामान जलकर राख!
श्यामदेउरवा/महराजगंज।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर गोरखपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा ऑटो सेल्स एवं सर्विस की दुकान में गुरुवार शाम करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
आग की चपेट में आकर 15 नए स्कूटर, 8 इलेक्ट्रॉनिक टेम्पू, बैटरियां, सैकड़ों टायर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। इसी दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग बुझाने के दौरान दुकानदार विनोद के सिर में चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस भीषण अग्निकांड से दुकान में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
महराजगंज के परतावल में आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान स्वाहा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मयूरभंज जिले के बेतनटी वन क्षेत्र अंतर्गत बड़ामपुर सेक्शन के पाइकसाही गांव के पास वन विभाग ने छापेमारी…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: इंडियन गैस उसिया में फिर होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पचौरी गांव में…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न जांच और वैधानिक कार्यवाही…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।