Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Panna

पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न जांच और वैधानिक कार्यवाही जारी तीन ग्रामीणों से पूछताछ

27 Nov 2026, 09:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न जांच और वैधानिक कार्यवाही जारी तीन ग्रामीणों से पूछताछ - पन्ना, मध्य प्रदेश

पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न
जांच और वैधानिक कार्यवाही जारी
तीन ग्रामीणों से पूछताछ

**पन्ना ।**
पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में एक बाघिन की मौत का मामला सामने आया है। घटना 26 नवंबर 2026 को कक्ष क्रमांक पी-390 में हुई। प्रारंभिक निरीक्षण में बाघिन की मौत क्लच वायर के फंदे में फंसने से होने की आशंका जताई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित किया। 27 नवंबर को डॉग स्क्वाड, सतना एवं पन्ना पुलिस की सहायता से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में दोबारा सघन तलाशी एवं छानबीन की गई। इस दौरान घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर राजस्व भूमि पर टीम पहुंची, जहां रम्मू आदिवासी द्वारा गेहूं-सरसों की खेती की गई है। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों को छोड़ने की मांग करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और वन कर्मचारियों का घेराव किया। इसके चलते मृत बाघिन के पोस्टमार्टम की कार्रवाई घटनास्थल के बजाय स्मृति वन, पन्ना में करनी पड़ी।
वन्यजीव चिकित्सकों की टीम द्वारा मृत बाघिन का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मुख्य वन संरक्षक छतरपुर, वनमंडलाधिकारी उत्तर पन्ना सहित वन विभाग के अधिकारियों, NTCA प्रतिनिधि, तहसीलदार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शवदाह की कार्रवाई संपन्न कराई गई।
प्रकरण में संदेह के आधार पर रम्मू पिता बालकिसन आदिवासी एवं दिलदार पिता कन्हैया आदिवासी सहित तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की अग्रिम जांच स्थानीय वन अमले द्वारा स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, मध्यप्रदेश के सहयोग से की जा रही है। वन विभाग के अनुसार मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर कलेक्टर बनीं टीचर नौवीं के विद्यार्थियों से पूछे विज्ञान के सवाल,लापरवाह शिक्षकों को थमाया नोटिस*
Maihar27 Nov

मैहर कलेक्टर बनीं टीचर नौवीं के विद्यार्थियों से पूछे विज्ञान के सवाल,लापरवाह शिक्षकों को थमाया नोटिस*

*मैहर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने ग्राम पंचायत मड़ई के शासकीय हाई स्कूल…

पूरी खबर पढ़ें →
लाखो की ज्वेलरी से भरा पर्स गुम होने के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज की तत्परता से दर्शनार्थी को मिला वापस
Maihar27 Nov

लाखो की ज्वेलरी से भरा पर्स गुम होने के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज की तत्परता से दर्शनार्थी को मिला वापस

*मैहर।* आज शुक्रवार शाम मां शारदा मंदिर दर्शन करने आए बिरसिंहपुर के एक नव विवाहित जोड़े का मंगलसूत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
चौसाना से बड़ी खबर, छोटे भाई ने बड़े भाई को दिया धक्का बड़े भाई की मौत खाना बनानें को लेकर हुई थी मामूली कहासुनी,
Shamli27 Nov

चौसाना से बड़ी खबर, छोटे भाई ने बड़े भाई को दिया धक्का बड़े भाई की मौत खाना बनानें को लेकर हुई थी मामूली कहासुनी,

> *झिंझाना के चौसाना में दो सगे भाइयों का विवाद: खाना बनानें को लेकर दो भाई में मारपीट…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी का प्रयास नाकाम, 15 बोरी डीएपी के साथ चार लोग पकड़े गए
Mahrajganj27 Nov

भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी का प्रयास नाकाम, 15 बोरी डीएपी के साथ चार लोग पकड़े गए

भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी का प्रयास नाकाम, 15 बोरी डीएपी के साथ चार लोग पकड़े गए नौतनवा…

पूरी खबर पढ़ें →
झाबुआ जिले में पहली बार देहदान की अनूठी पहल: शिक्षिका संतोष व्यास ने जाते-जाते दिया मानवता का संदेश
Jhabua27 Nov

झाबुआ जिले में पहली बार देहदान की अनूठी पहल: शिक्षिका संतोष व्यास ने जाते-जाते दिया मानवता का संदेश

झाबुआ​(मेघनगर), 27 नवंबर 2026: झाबुआ जिले के इतिहास में मानव सेवा और त्याग का एक प्रेरणादायी उदाहरण सामने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!