भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी का प्रयास नाकाम, 15 बोरी डीएपी के साथ चार लोग पकड़े गए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी का प्रयास नाकाम, 15 बोरी डीएपी के साथ चार लोग पकड़े गए
नौतनवा पुलिस की कार्रवाई, तस्करी में इस्तेमाल चार मोटरसाइकिलें भी बरामद –
नौतनवा/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते खाद की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को नौतनवा पुलिस ने बरवा भोज अंडरपास के रास्ते नेपाल भेजी जा रही डीएपी खाद की खेप पकड़ी। पुलिस ने मौके से 15 बोरी कोरोमंडल डीएपी खाद बरामद करते हुए चार लोगों को पकड़ा है।
साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 नवंबर को नौतनवा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
बरामद खाद भारत डीएपी ग्रोमोर कोरोमंडल कंपनी की बताई गई है। मामले की सूचना जिला कृषि अधिकारी को दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी है। पकड़े गए चारों व्यक्तियों की पहचान राजन (29), सन्नी उर्फ गोलू (18), सुनील (लगभग 20) और राकेश (32) के रूप में हुई है।
सभी नौतनवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और वार्डों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 बोरी डीएपी खाद और चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
सीमा क्षेत्र में खाद की अवैध आवाजाही रोकने के लिए पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मयूरभंज जिले के बेतनटी वन क्षेत्र अंतर्गत बड़ामपुर सेक्शन के पाइकसाही गांव के पास वन विभाग ने छापेमारी…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: इंडियन गैस उसिया में फिर होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पचौरी गांव में…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न जांच और वैधानिक कार्यवाही…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।