विधायक चौराहे के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विधायक चौराहे के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
फरेन्दा /महराजगंज।
फरेंदा क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर विधायक चौराहे के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक चार पहिया वाहन (बोलेरो) बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनकटी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान सचिन यादव निवासी ग्राम मठिया इंदू के रूप में हुई है। उसकी बाइक का नंबर DL6SBM6360 बताया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाला वाहन बोलेरो था। फिलहाल हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मयूरभंज जिले के बेतनटी वन क्षेत्र अंतर्गत बड़ामपुर सेक्शन के पाइकसाही गांव के पास वन विभाग ने छापेमारी…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: इंडियन गैस उसिया में फिर होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पचौरी गांव में…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न जांच और वैधानिक कार्यवाही…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।