*एकलव्य स्कूल के प्राचार्य पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), घूघरा के प्राचार्य वी.के. सिंह पर एक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार ने कोरिया पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
सोनहत निवासी और ‘छ.ग. एक्सप्रेस न्यूज’ के जिला कोरिया ब्यूरो चीफ उद्देश्य कुमार साहू ने पुलिस अधीक्षक को दिए अपने आवेदन में बताया कि शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:39 बजे वे पत्रकारिता संबंधी कार्य से एकलव्य स्कूल घूघरा गए थे। वहां वे हॉस्टल से एक बच्चे के भागने की घटना के संबंध में जानकारी और प्राचार्य का पक्ष (बाइट) लेने पहुंचे थे।
*अभद्रता और वीडियो रिकॉर्डिंग का दावा*
शिकायत के अनुसार, जब पत्रकार उद्देश्य कुमार साहू ने मामले की जानकारी मांगी, तो प्राचार्य वी.के. सिंह उग्र हो गए और अभद्रता से पेश आने लगे। आरोप है कि प्राचार्य ने कहा, “तुम जैसे पत्रकार मेरे पास छप्पन आते हैं,
मैं पत्रकारों का एंटरटेनमेंट करने नहीं बैठा हूं।”
पत्रकार ने अपने आवेदन में यह भी दावा किया है कि इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। उन्होंने उल्लेख किया कि इससे पहले भी प्राचार्य द्वारा अन्य पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने की खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं।
आंदोलन की चेतावनी।
आवेदन में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो रहे इस तरह के व्यवहार को निंदनीय बताते हुए संबंधित प्राचार्य के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ‘प्रेस क्लब कोरिया’ और ‘श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ’ इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई,…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं, 27 नवंबर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं बदायूँ। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम कान्हा नगला…
पूरी खबर पढ़ें →
चांदा प्रतिनिधी विजय धाडगे ....नेवासा तालुक्यातील चांदा येथील जवाहर माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदा येथे भारतीय संविधान दिन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।