Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कार्रवाई: यूकेलिप्टस के दो पेड़ काटकर बेचने के आरोप में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज

28 Nov 2026, 06:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कार्रवाई: यूकेलिप्टस के दो पेड़ काटकर बेचने के आरोप में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ के उमरी कलां में खेत में खड़े यूकेलिप्टस के दो पेड़ काटकर चोरी से बेचने के मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना कांठ पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

उमरी कलां के मोहल्ला अंसारयान जुम्मे का बाजार निवासी 70 वर्षीय नासिर साहिद ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 17 जून 2026 की सुबह करीब तीन बजे खुर्शीद पुत्र इकरामुद्दीन और मोबिन पुत्र आकिल ने उसके खेत में खड़े लगभग 30 वर्ष पुराने यूकेलिप्टस के दो पेड़ काटकर चोरी से बेच दिए। सुबह खेत पर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत डेहरा चौकी और थाना कांठ पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को एसएसपी और थाना पुलिस को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोपितों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर थाना कांठ पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने के निर्देश, डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई के दिए आदेश
Budaun27 Nov

कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने के निर्देश, डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई के दिए आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने…

पूरी खबर पढ़ें →
बेतनटी वन क्षेत्र में अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़; लाखों रुपये की मशीनरी और लकड़ी जब्त
Mayurbhanj27 Nov

बेतनटी वन क्षेत्र में अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़; लाखों रुपये की मशीनरी और लकड़ी जब्त

मयूरभंज जिले के बेतनटी वन क्षेत्र अंतर्गत बड़ामपुर सेक्शन के पाइकसाही गांव के पास वन विभाग ने छापेमारी…

पूरी खबर पढ़ें →
किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक का सफर, आदित्य बने बदायूं के नए ASP ग्रामीण
Budaun27 Nov

किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक का सफर, आदित्य बने बदायूं के नए ASP ग्रामीण

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: इंडियन गैस उसिया में फिर होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पचौरी गांव में ₹1050 लेने का दावा, दो उपभोक्ताओं ने वीडियो बयान में खोली पोल! पचौरी
आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे रुपये, खाताधारक परेशान
Lucknow27 Nov

आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे रुपये, खाताधारक परेशान

ब्रेकिंग न्यूज़ आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे…

पूरी खबर पढ़ें →
पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न जांच और वैधानिक कार्यवाही जारी तीन ग्रामीणों से पूछताछ
Panna27 Nov

पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न जांच और वैधानिक कार्यवाही जारी तीन ग्रामीणों से पूछताछ

पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न जांच और वैधानिक कार्यवाही…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!