क्षमता से अधिक रेत परिवहन कर रहे दो हाईवाओ पर कार्रवाई , मोटर व्हीकल एक्ट के 54,000 का समन शुल्क किया वशूल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
चौकी निवार, क्षमता से अधिक रेत का परिवहन कर रहे 2 हाइवा वाहनों पर कार्रवाई, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹54,000 का समन शुल्क वसूला
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा दिनांक 26.11.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक रेत का परिवहन कर रहे दो हाइवा वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा निम्नलिखित हाइवा वाहनों को रोककर जांच की गई—
1. हाइवा क्रमांक CG 04 PC 5557 – चालक उमेश यादव पिता रामलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम शाहनगर।
2. हाइवा क्रमांक UP 95 T 0863 – चालक नीलेश यादव पिता सुकल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बनेहरा।
जांच के दौरान दोनों हाइवा वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड होना पाया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 113/194(1) के तहत कार्रवाई की गई। दोनों वाहनों से कुल ₹54,000 का समन शुल्क वसूल कर नियमानुसार वाहनों को छोड़ा गया।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश कोरी, आरक्षक गौरव सेन एवं आरक्षक अरविंद की सराहनीय भूमिका रही।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*धनबाद :* धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक और आरोपी को…
पूरी खबर पढ़ें →
रांची / लखनऊ : जॉली फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म घात अपघात आगामी 27 नवंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
बाघ के हमले में 60 वर्षीय चरवाहा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर विजयराघवगढ़ के हथेडा गांव में बकरियां…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा को वैश्विक निवेश, आधुनिक उद्योग और तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
परिवहन विभाग में वसूली का कथित सिस्टम! भारी वाहनों से ‘मासिक दर’ तय होने का आरोप एक लाख…
पूरी खबर पढ़ें →
कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), घूघरा के प्राचार्य वी.के. सिंह पर एक पत्रकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।