Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा आमस थाना अंतर्गत आमस बाजार में घटित लूट कांड, आमस थाना कांड संख्या 450/26के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया l

28 Nov 2026, 10:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा आमस थाना अंतर्गत आमस बाजार में घटित लूट कांड, आमस थाना कांड संख्या 450/26के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया l - गया, बिहार

आज दिनांक 28.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा आमस थाना अंतर्गत आमस बाजार में घटित लूट कांड, आमस थाना कांड संख्या 450/26, के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1, शेरघाटी थानाध्यक्ष, अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा FSL टीम घटनास्थल पर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई। साथ ही, घटनास्थल पर FSL टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन एवं आवश्यक जाँच की कार्रवाई की गई।
इस दौरान घटना की प्रकृति, अपराधियों के भागने के संभावित मार्ग एवं घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई एवं अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कांड के शीघ्र उद्भेदन, संलिप्त अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा लूटे गए सामान की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान को गति देने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मड़हा गांव में भव्य आगमन, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत
Gorakhpur29 Nov

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मड़हा गांव में भव्य आगमन, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मड़हा गांव में भव्य आगमन, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत बेलघाट की…

पूरी खबर पढ़ें →
रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई नेहा सिन्हा निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Darbhanga29 Nov

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई नेहा सिन्हा निलंबित, विभागीय जांच शुरू

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई नेहा सिन्हा निलंबित, विभागीय जांच शुरू रिपोर्टर साहिल राज…

पूरी खबर पढ़ें →
ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पुलिस का ‘सायलेन्स चंद्रपूर’ अभियान , अनधिकृत मॉडिफाइड सायलेन्सर लगाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Maihar29 Nov

अमरपाटन में शिक्षक कांग्रेस की प्रांतीय सभा एवं शैक्षिक चिंतन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन 📚

अमरपाटन में शिक्षक कांग्रेस की प्रांतीय सभा एवं शैक्षिक चिंतन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन…

पूरी खबर पढ़ें →
दरभंगा में खाकी वर्दी पर लगा शर्म”नाक आरोप! शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती के यौ”न शो”षण का आरोप, प्रशिक्षु दारोगा नीतीश कुमार को SSP ने किया सस्पेंड
error: Content is protected !!