ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पुलिस का ‘सायलेन्स चंद्रपूर’ अभियान , अनधिकृत मॉडिफाइड सायलेन्सर लगाने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेडे ब्युरो चीफ:
शहर सहित पूरे जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने और नागरिकों को शांत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चंद्रपुर पुलिस ने ‘सायलेन्स चंद्रपूर’ नामक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड सायलेन्सर लगाकर कर्कश और पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले बुलेट व अन्य दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध मॉडिफाइड सायलेन्सर से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज के कारण छोटे बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, अस्पतालों में भर्ती मरीजों और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मानसिक व शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक शांति भंग करने वाले इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर पैनी नजर रखेगी।
पुलिस प्रशासन ने सभी दुपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन निर्माता कंपनी द्वारा दिए गए अधिकृत सायलेन्सर का ही उपयोग करें। वाहन चलाते समय पटाखों जैसी आवाज न निकालें और ध्वनि प्रदूषण न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर ही चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वाहनों में लगे अनधिकृत मॉडिफाइड सायलेन्सर को तत्काल निकालकर जब्त कर लिया जाएगा।
सार्वजनिक शांति भंग करने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत मामला भी दर्ज किया जाएगा। शिकायत के लिए वॉट्सऐप नंबर जारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंद्रपुर की ओर से जारी विज्ञप्ति में नागरिकों से ‘चलो, चंद्रपुर को शांत रखें!’ पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई है।
यदि किसी नागरिक को अपने क्षेत्र या सड़क पर कर्कश आवाज करता हुआ कोई वाहन दिखाई दे, तो वे संबंधित वाहन का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली फोटो खींचकर चंद्रपुर पुलिस के आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 9404110456 पर भेज सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मड़हा गांव में भव्य आगमन, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत बेलघाट की…
पूरी खबर पढ़ें →
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मड़हा गांव में भव्य आगमन, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत बेलघाट की…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। हमारेे जिले लखीमपुर खीरी के पिता-पुत्र ने एक साथ अधिकारी के रूप में देश की सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअमरपाटन में शिक्षक कांग्रेस की प्रांतीय सभा एवं शैक्षिक चिंतन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ :ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰੀ-ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਦੇ ਹਾਣ ਦਾ…
पूरी खबर पढ़ें →
कोडरी घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई, खनन करते पकड़ी गई ट्रॉली बलरामपुर। जनपद में अवैध…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।