चंद्रपुर में अनूठा सत्कार: ‘मन की बात’ व जनसेवा के चित्रों से सुसज्जित विशेष शॉल भेंट कर डॉ. सुधीर मुनगंटीवार का भव्य अभिनंदन

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
चंद्रपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए शुरू किए गए लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को जन-जन तक पहुँचाने के अभिनव प्रयासों के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एवं लोकप्रिय विधायक डॉ.
सुधीर मुनगंटीवार का आज एक भव्य समारोह में अनूठे अंदाज में सत्कार और अभिनंदन किया गया। अपने अद्भुत और अलग तरह के आयोजनों के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा नेता डॉ.
काशीनाथ सिंह ने विशेष रूप से तैयार की गई एक आकर्षक शॉल ओढ़ाकर 'सुधीर भाऊ' को सम्मानित किया। चित्रों से सजी विशेष शॉल बनी आकर्षण का केंद्र
इस सत्कार समारोह का मुख्य आकर्षण वह विशेष शॉल रही, जिसे डॉ.
काशीनाथ सिंह ने खास तौर पर डिजाइन करवाया था। इस शॉल पर डॉ.
सुधीर मुनगंटीवार के विभिन्न जनसंपर्क व कार्यक्रमों के चुनिंदा चित्रों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आकर्षक दृश्य उकेरे गए हैं। आयोजकों के अनुसार, किसी जनप्रतिनिधि के सम्मान में इस तरह की विषय-आधारित (थीम) शॉल तैयार कर अभिनंदन करने का यह देश में अपनी तरह का पहला और अनूठा आयोजन है, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने मुक्तकंठ से सराहना की।
अक्टूबर के ऐतिहासिक आयोजन की दिल्ली तक रही गूँज
उल्लेखनीय है कि विगत अक्टूबर माह के अंतिम रविवार को चंद्रपुर के प्रियदर्शनी हॉल में डॉ. सुधीर मुनगंटीवार के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और गरिमामयी उपस्थिति में 'मन की बात' का एक सर्वसमावेशक एवं अनुकरणीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जनभागीदारी और भव्यता की दृष्टि से यह आयोजन इतना प्रभावी रहा कि इसकी चर्चा चंद्रपुर जिले से निकलकर पूरे महाराष्ट्र और देश की राजधानी दिल्ली तक हुई। इसी ऐतिहासिक सफलता के निमित्त आज इस अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य सत्कार समारोह में चंद्रपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष हरीश शर्मा, 'मन की बात' कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला महामंत्री बृजभूषण पझारे, सह-संयोजक डॉ. काशीनाथ सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुका दुधे तथा पूर्व नगरसेविका श्रीमती कांता ढोके प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही भाजपा नेता अरविंद दुबे, श्रीनिवास कंदकुरी, राजू दासरवार, प्रमोद रमिला, निखिल निन्देकर सहित चंद्रपुर जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस गौरवमयी अवसर के साक्षी बने।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






