Nagpur
भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम और दुकानों की स्वैप मशीन से नगद राशि निकालने के नए नियम लागू किए हैं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय रिजर्व नें एटीएम और दुकानों की स्वैप मशीनों से नगद राशि निकालने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं, इन नए नियमों के अनुसार हर महिनें की निशुल्क सीमा खत्म होने के बाद एटीएम से नगद राशि निकालने पर बैंक प्रत्येक भुगतान पर अधिकतम 23₹ और टैक्स ले सकतें हैं, इसमें अब बैकों को अपने ग्राहकों यह जानकारी देनी होगी कि कितने निशुल्क भुगतान बचें हैं, और आगे भुगतान लेने पर और कितना चार्ज लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम से संबंधित नियमों को अब सख्त कर दिया है।
अब हर एटीएम के अंदर साफ और सुंदर नोटिस लगाना जरूरी रहेगा, जो,कि हिंदी, अंग्रेजी, वहां क्षेत्र की स्थानीय भाषा में लिखा हुआ होना चाहिए। नोटिस में निम्न जानकारी होनी चाहिए = एक बार में अधिकतम कितना नगद निकाल सकतें हैं, और महिनें में कितने ट्रांजेक्शन निशुल्क हैं, और सीमा समाप्त होने पर कितना चार्ज लग सकता है।
एटीएम का आइडेंटिफिकेशन नंबर, सहायता , संपर्क नंबर, एटीएम चलाने वाले बैंक का निशुल्क ग्राहक सेवा नंबर। बैंक को ग्राहकों को यह भी बतना होगा कि किसी तरह की परेशानी होने पर उन्हें अपने होम ब्रांच में शिकायत दर्ज करानी है।.सभी एटीएम में चिप- एंड-पिन वाले कार्ड सपोर्ट करना भी जरूरी होगा।.एटीएम यदि नगद राशि नहीं है ,तो मशीनों को भुगतान शुरू होने से पहले ही एटीएम मशीन की स्क्रीन पर नगद उपलब्ध नहीं है का मैसेज भी दिखाना होगा।
सेविंग एकाउंट वालों बैंक खातों को प्रति माह अपने बैक से पांच फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा दी जाती है, इसमें नगद निकालना, खाते का बैलेंस देखना, आदि शामिल है। दूसरे अन्य बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर यह नियम शहर के अनुसार बदल भी सकतें है।
मेट्रो शहर में प्रति महिने तीन ट्रांजेक्शन फ्री जैसे- दिल्ली, मुंबई, कोलकात्ता, बेंगलुरू, हैदराबाद आदि । नाॅन मेट्रो शहर में प्रति महिने पांच ट्रांजेक्शन फ्री।
नए नियम अनुसार दूसरे अन्य बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर एकबार में अधिकतम दस हजार रूपय निकाल सकेंगे, इसमे बैंक ने रोजाना नगद निकालने की सीमा भी तय की है।.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

एक व्यक्ति फ़र्जी MBBS की डिग्री बना कर नागपुर के मेडिकल कॉलेज में 6 महीने तक नौकरी करता…
पूरी खबर पढ़ें →
एक व्यक्ति फ़र्जी MBBS की डिग्री बना कर नागपुर के मेडिकल कॉलेज में 6 महीने तक नौकरी करता…
पूरी खबर पढ़ें →
एक व्यक्ति फ़र्जी MBBS की डिग्री बना कर नागपुर के मेडिकल कॉलेज में 6 महीने तक नौकरी करता…
पूरी खबर पढ़ें →
एक व्यक्ति फ़र्जी MBBS की डिग्री बना कर नागपुर के मेडिकल कॉलेज में 6 महीने तक नौकरी करता…
पूरी खबर पढ़ें →
एक व्यक्ति फ़र्जी MBBS की डिग्री बना कर नागपुर के मेडिकल कॉलेज में 6 महीने तक नौकरी करता…
पूरी खबर पढ़ें →
जालना | अनिल चव्हाण जाफ्राबाद तालुक्यातील मौजे नांदखेडा येथील गट क्रमांक १७०, १७२ व १७३/१ मधील पूर्वापार वहिवाटीचा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।