शेर सिंह राणा की पार्टी हरिद्वार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शेर सिंह राणा की पार्टी हरिद्वार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
Vande Bharat
November 29, 2026
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनावों में हरिद्वार जिले की सभी 11 सीटों पर शेर सिंह राणा की पार्टी किस्मत आजमाएगी। शेर सिंह राणा ने खुद भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
रविवार को ऋषिकुल मैदान में आयोजित पार्टी के महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने ऐलान किया कि उनकी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने खुद भी चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जहां से टिकट देगी, वह वहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी युवा, किसान, रोजगार और ग्रामीणों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारें बदलती रहीं, लेकिन जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।कहा कि उत्तराखंड के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को केवल श्रमिक के रूप में ही नहीं, बल्कि प्रबंधन स्तर पर भी रोजगार मिलना चाहिए। पार्टी ने उद्योगों में 70 प्रतिशत प्रबंधन स्तर के पद स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित करने की मांग उठाई। उन्होंने किसानों को कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली देने और चीनी मिलों के संचालन से पहले गन्ने का उचित मूल्य घोषित करने की मांग भी की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोरखपुर/ उत्तर प्रदेश। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 विक्रमशिला सेतु को लेकर बड़ी अपडेट! पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने किया मरम्मति कार्य का…

महराजगंज - बेलवा टीकर में भाजपा की शक्ति केंद्र चौपाल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर किया जागरूक सरकार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।